अजब गजब: विदेशी शख्स ने इंडिया की लड़की से पूछे ऐसे सवाल, जिसके जवाब जानकर आपका भी भारत आने का करेगा मन

विदेशी शख्स ने इंडिया की लड़की से पूछे ऐसे सवाल, जिसके जवाब जानकर आपका भी भारत आने का करेगा मन
  • विदेशी आदमी ने पूछे भारतीय लड़की से सवाल
  • लड़की का जवाब जानकर हो गए सब फैन
  • वायरल हो रहा है वीडियो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अक्सर फनी वीडियोज देखने को मिलते हैं। कई बार ऐसे वीडियोज भी दिखते हैं जिसमें कोई शख्स राह चलते लोगों से दूसरे देश के बारे में सवाल करता है। ऐसे वीडियोज जनरल नॉलेज बेस्ड होते हैं, जो कि उस पर्टिकुलर देश के बारे में लोगों से पूछते हैं। साथ ही ऐसे सवाल करते हैं जो कि बहुत ही आसान होते हैं। लेकिन जवाब देने वाले विदेशी शख्स के लिए थोड़े हार्ड होते हैं। इसके चलते ही वीडियो में एक तरह का कॉम्पिटिशन हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स भारतीय लड़की से भारत के बारे में सवाल करता है।

क्या किया सवाल?

विदेशी शख्स सबसे पहले लड़की से पूछता है कि वो किस देश से है। लड़की कहती है कि वो 'इंडिया' से है। इसके बाद शख्स उससे ट्रू और फॉल्स खेलता है। उसने पूछा कि, 'वाराणसी ऐसा सबसे पुराने शहरों में से एक है जो शुरुआत से ही लगातार बसा हुआ है'। इसका जवाब लड़की ने हां दिया। तभी वीडियो पर भी सही जवाब दिख जाता है। इसके बाद दूसरा सही-गलत का सवाल आता है। उसमें पूछता है कि, क्या आपके पास भगवान की लय है? यानी क्या आप किसी भगवान से जुड़ी हैं? इस भारतीय संस्कृति से जुड़े सवाल का जवाब भी लड़की 'हां', कह कर देती है। उनका नाम क्या है, इस पर लड़की कहती है 'गणेश!'

आगे शख्स पूछता है कि, 'अभी भारत में क्या चल रहा है?' इस पर लड़की जवाब देती है, 'सोने की कीमत गिर गई है।' फिर उससे पूछा जाता है कि 'मुझे ऐसी बात बताएं जो अधिकांश लोगों को भारत के बारे में पता नहीं है।' इस सवाल के जवाब में लड़की कई सारे फैक्ट सामने रखती है। जिसमें सबसे पहले वह बताती है, 'भारतीय मुद्राओं में 15 भाषाओं ने नाम लिखे होते हैं।' फिर लड़की बताती है, 'ब्रह्माण्ड में जो पहली आवाज निकली थी वह ओम थी और भारतीय इसे धार्मिंक चिह्न की तरह मानते हैं। आयुर्वेद के साथ कई दवाओं की खोज भारत में हुई थी, जो कि छह हजार साल पुराना है। इसके अलावा लड़की ने बताया कि, गणित की मशहूर पायथागोरस थ्योरम पायथागोरस ने नहीं की थी, बल्कि सच में इसकी इंवेशन भारत में हुई थी और मशहूर क्लैप्टोरा रानी भारतीय सौंदर्य से प्रेरित थी।'

वीडियो हो रहा है वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक करीब 14 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही 11 सौ से ज्यादा कमेंट्स भी किए गए हैं। वहीं, वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि, 'इट्स प्रिटी कूल।' इसके अलावा लोगों ने हिंदू धर्म और संस्कृति की काफी ज्यादा तारीफ की थी।

यह भी पढ़े -पड़ोसी की बिल्ली को खाना खिलाने के लिए बुढ़िया को किया मना, नहीं मानी तो कोर्ट में भेज दिया मामला, फैसला सुनकर सभी लोग रह गए दंग!

Created On :   20 May 2025 11:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story