अजब गजब: समंदर के बीचों-बीच व्हेल ने पिलाया अपने बच्चे को दूध, वीडियो देखकर घूमे लोगों के सिर

समंदर के बीचों-बीच व्हेल ने पिलाया अपने बच्चे को दूध, वीडियो देखकर घूमे लोगों के सिर
अमेरिका के कार्डियोलॉजिस्ट ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक व्हेल अपने बच्चे को दूध पिलाती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समंदर जितना ज्यादा गहरा और विशाल है, उतना ही ज्यादा दिलचस्प भी है। इस समंदर से जुड़ा एक बहुत ही खास दृश्य लोगों को देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें समंदर के अंदर ही ममता का नजारा नजर आ रहा है। इस वीडियो में एक बड़ी सी ब्लू व्हेल अपने बच्चे को दूध पिलाती हुई नजर आ रही है। ये नजारा इतना ज्यादा खास और खूबसूरत है कि लोग इसको देखकर हैरान भी हो रहे हैं और भावुक भी हो रहे हैं। समंदर की गहराई में मां और बच्चे का रिश्ता सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कैसे पिलाती है व्हेल अपने बच्चे को दूध?

व्हेल का दूध पिलाने का तरीका इंसानों से बिल्कुल अलग होता है। इसका दूध बहुत गाढ़ा होता है, लगभग दही जैसा, ताकि वह पानी में घुले बिना सीधे बच्चे तक पहुंच सके। जब बच्चा दूध पीता है, तो वह अपनी जीभ को खास तरीके से मोड़कर मां के शरीर के पास लगाता है। इसके बाद मां अपने शरीर के दबाव से दूध को सीधे बच्चे के मुंह में डालती है। यह पूरा तरीका देखने में जितना अनोखा है, उतना ही दिलचस्प भी है।

तेजी से बढ़ता है व्हेल का बच्चा

व्हेल के दूध में फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे बच्चे को भरपूर पोषण मिलता है। इस वजह से ही उसका बच्चा बहुत तेजी से बढ़ता है। ऐसा बताया जाता है कि व्हेल का बच्चा रोज काफी वजन बढ़ा लेता है, जो सुनकर ही अचंभा होता है।

यह भी पढ़े -ऐसी चिड़िया जो समुद्र को करती है साफ, गुस्सा आने पर शिकारी परिंदे भी नहीं आते हैं करीब, जानें क्या है वजह?

वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

इस वीडियो पर लाखों व्यूज और लाइक्स आए हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने बहुत ही तारीफ भी की है। कई लोग इसको मां के प्यार की सबसे खूबसूरत झलक भी बता रहे हैं।

Created On :   23 April 2026 7:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story