नए अवतार में लॉन्च हुई 2019 Tata Hexa, इतनी बढ़ गई कीमत

नए अवतार में लॉन्च हुई 2019 Tata Hexa, इतनी बढ़ गई कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2019-03-01 03:58 GMT
नए अवतार में लॉन्च हुई 2019 Tata Hexa, इतनी बढ़ गई कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने अपनी सात-सीटर एसयूवी Tata hexa को नए अंदाज में लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी में कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि इन बदलावों के साथ ही 2019 Tata Hexa के कुछ वेरिएंट की कीमत में इजाफा भी हुआ है। इनमें XT, XTA और XT 4x4 वेरियंट शामिल हैं, इनकी कीमत में करीब 20 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है। ये तीनों वेरियंट्स ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। जबकि बेस वेरियंट XE, XM, XM+ और XMA की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।  

सभी वेरियंट की कीमत (एक्स शोरूम)
Tata hexa XE 4x2 वेरिएंट की कीम 12.99 लाख रुपए है, वहीं Hexa XM 4x2 की कीमत 14.38 लाख रुपए, Hexa XM+ 4x2 की कीमत 15.47 लाख रुपए, Hexa XMA 4x2 की कीमत 15.63 लाख रुपए, Hexa XT 4x2 की कीमत 17.04 लाख रुपए, Hexa XTA 4x2 की कीमत 18.20 लाख रुपए और Hexa XT 4x4 वेरिएंट की कीमत 18.37 लाख रुपए है।

एक्सटीरियर
2019 Tata Hexa के एक्सटीरियर में कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा नई Hexa में रूफ इन्फिनिटी ब्लैक या टाइटेनियम ग्रे कलर में उपलब्ध होंगे।। नई हेक्सा के XMA और XTA वेरियंट में 19-इंच डायमंड-कट अलॉय वील्ज दिए गए हैं। वहीं XM, XM+, XT और XT 4x4 में चारकोल ग्रे शेड में 16-इंच अलॉय वील्ज दिए गए हैं। 

इंटीरियर
नई टाटा हेक्सा के XT, XTA और XT 4x4 वेरियंट्स में अब हार्मन का 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इन्फोटेनमेंट सिस्टम एंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट करता है। यह सिस्टम 10-स्पीकर जेबीएस सिस्टम से जुड़ा है।  

इंजन 
2019 Tata Hexa में मैकेनिकली तौर पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 2.2-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जिसमें दो पावर विकल्प मिलते हैं। बेस वेरियंट में यह इंजन 148 bhp का पावर और 320 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं टॉप वेरियंट्स में यह इंजन 154 bhp पावर और 400 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके बेस वेरियंट में 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन दिया गया है। जबकि टॉप वेरियंट में 6-स्पीड मैन्युअल के साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया गया है। 
 

Similar News