SUV : Mahindra Scorpio का BS6 मॉडल हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

SUV : Mahindra Scorpio का BS6 मॉडल हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Manmohan Prajapati
Update: 2020-04-28 10:21 GMT
SUV : Mahindra Scorpio का BS6 मॉडल हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra Mahindra (महिन्द्रा एंड महिन्द्रा) ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Scorpio (स्कॉर्पियो) के BS6 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इस दमदार एसयूवी की कीमत ऑफिशल वेबसाइट पर अपडेट कर दी है। इसे चार वेरिएंट की लॉन्च किया गया है। जबकि कुछ वेरिएंट कंपनी ने बंद कर दिए हैं, जो कि BS4 मॉडल में दिए जाते थे।

बात करें कीमत की तो ऑफिशल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार Mahindra Scorpio BS6 को 12.40 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में बाजार में उतारा गया है। बता दें कि कंपनी ने इसकी ऑनलाइन बुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी। 

अब घर बैठे खरीद सकेंगे Honda की कार, शुरू की नई सर्विस

इंजन और पावर
नई Mahindra Scorpio BS6 में 2.2-लीटर mHAWK इंजन दिया गया है। यह इंजन 140 Bhp की पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। 

Datsun Redi-Go फेसलिफ्ट जल्द होगी लॉन्च

लुक फीचर्स
Scorpio BS6 के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें BS4 मॉडल वाले ही फीचर्स दिए गए है। वहीं बात करें इसके लुक की तो यहां भी कोई बदलाव दिखाई नहीं देता। यानी कि कंपनी ने सिर्फ इंजन को अपडेट किया है। 

सभी वेरिएंट की कीमत (एक्स शोरूम दिल्ली)  

वेरियंट कीमत
S5 12.40 लाख
S7 14.21 लाख
S9 14.84 लाख
S11 16 लाख

 

Tags:    

Similar News