ऑटो: TVS Apache RTR 160 2V का BS6 मॉडल लॉन्च, इतनी बढ़ गई कीमत

ऑटो: TVS Apache RTR 160 2V का BS6 मॉडल लॉन्च, इतनी बढ़ गई कीमत

Manmohan Prajapati
Update: 2020-01-23 09:56 GMT
ऑटो: TVS Apache RTR 160 2V का BS6 मॉडल लॉन्च, इतनी बढ़ गई कीमत
हाईलाइट
  • TVS Apache RTR 160 2V में नया BS6 इंजन है
  • TVS की इस बाइक में नया फीचर एड किया गया है
  • इस बाइक की कीमत 5
  • 722 रुपए बढ़ाई गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। TVS Motor (टीवीएस मोटर) ने भारत में Apache RTR 160 2V (अपाचे आरटीआर 160 2वी) के BS6 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक को एक नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। नई बाइक की कीमत 93,500 रुपए, एक्स शोरूम रखी गई है। S4 मॉडल के मुकाबले BS6 मॉडल की कीमत 5,722 रुपए अधिक है।

TVS Apache RTR 160 2V के BS6 मॉडल में कंपनी ने एक नई पेंट स्कीम के अलावा कोई कॉस्मैटिक अपडेट नहीं दिए हैं। आपको बता दें कि ​कंपनी ने इस बाइक की बुकिंग पहले ही शुरू कर चुकी है। आइए जानते हैं इस बाइक की पावर और फीचर्स के बारे में...

TVS की इस परफोर्मेंस बाइक को मिला BS6 इंजन, इस महीने होगी लॉन्च

इंजन और पावर
TVS Apache RTR 160 2V में 159.7 cc फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। यह इंजन 15.53 PS की पावर और 13.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पुराने मॉडल के मुकाबले नई बाइक का पावर 0.41PS और 0.87Nm ज्यादा है।

फीचर्स
नई BS6 मानकों वाली RTR 160 2V में एक नया फीचर GTT (ग्लाइड थ्रू ट्रैफिक) दिया गया है। इसकी खासियत यह कि राइडर के बिना क्लच और थ्रोटल दिए 6-7kmph की रफ्तार पर ट्रैफिक में बाइक चला सकता है।

TVS ने लॉन्च की BS6 Apache RTR सीरीज, जानें कीमत

ये बाइक भी BS6 इंजन के साथ आई
आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी अपनी Apache RTR 200 4V और TVS Apache RTR 160 4V को भी BS6 इंजन के साथ लॉन्च कर चुकी है। इन दोनों शानदार बाइक्स में नए रेस ग्राफिक्स के साथ बाजार में उतारा है, जिनमें नए LED हेडलैंप दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें बेस्ट इन क्लास लॉन्ग रेंज लाइट पेनेट्रेशन दी गई है। नई BS6 Apache RTR सीरीज में रेस ट्यून्ड-फ्यू इंजेक्शन "RT-Fi" टेक्नोलॉजी दी गई है। इनमें भी कम स्पीड पर शहरी राइड के लिए GTT (ग्लाइड थ्रू ट्रैफिक) फीचर्स दिया गया है।

Tags:    

Similar News