TVS ने लॉन्च की BS6 Apache RTR सीरीज, जानें कीमत

TVS launches BS6 Apache RTR series, know price
TVS ने लॉन्च की BS6 Apache RTR सीरीज, जानें कीमत
TVS ने लॉन्च की BS6 Apache RTR सीरीज, जानें कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS मोटर ने अपनी BS6 Apache RTR सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इनमें TVS Apache RTR 200 4V और TVS Apache RTR 160 4V शामिल हैं। इसमें कई बदलाव भी किए गए हैं। नई बाइक्स स्मूथ परफॉर्मेंस के साथ जबरदस्त पावर और बेहतर माइलेज भी देगी। क्या है इन बाइक्स की कीमत और क्या हुए बदलाव, आइए जानते हैं...

TVS मोटर ने लॉन्च की गई अपनी दोनों शानदार बाइक्स में नए रेस ग्राफिक्स के साथ बाजार में उतारा है, जिनमें नए LED हेडलैंप दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें बेस्ट इन क्लास लॉन्ग रेंज लाइट पेनेट्रेशन दी गई है। नई BS6 Apache RTR सीरीज में रेस ट्यून्ड-फ्यू इंजेक्शन "RT-Fi" टेक्नोलॉजी दी गई है। इनमें कम स्पीड पर शहरी राइड के लिए GTT (ग्लाइड थ्रू ट्रैफिक) फीचर्स दिया गया है।

कीमत
नई Apache RTR 160 की दिल्ली एक्स शोरूम कीमत 99,950 रुपए, Apache RTR 160 4V की 1.03 लाख और Apache RTR 200 4V की एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख रुपए रखी गई है।  

सुरक्षा के मद्देनजर TVS Apache RTR 200 4V में डुअल-चैनल ABS के साथ RLP (रियर व्हील लिफ्ट-ऑप प्रोटेक्शन) कंट्रोल और RT-स्लिपर क्लच दिया है। बाइक में क्लास हाई-परफॉर्मेंस रैडियल टायर दिए गए हैं।

इंजन और पावर
Apache RTR 160 में 159.7cc, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500 rpm पर 15ps की अधिकतम पावर और 6,500 rpm पर 13 nm का टॉर्क देता है। वहीं, Apache 160 4V का इंजन 8,000 Rpm पर 16.28 ps का पॉवर और 6,500 rpm पर 14.8 nm का टॉर्क जनरेट है।

जबकि Apache RTR 200 में 197.75 cc सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रॉक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500 rpm पर 20.5 ps का पावर 7,500 rpm पर 16.8 nm का टॉर्क देता है। इसका इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है
 

 

Created On :   27 Nov 2019 6:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story