पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल किए जाने के बीच ताजा कीमतें जारी, जानें लेटेस्ट दाम

वाहन ईंधन कीमत पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल किए जाने के बीच ताजा कीमतें जारी, जानें लेटेस्ट दाम

Bhaskar Hindi
Update: 2022-11-18 03:42 GMT
पेट्रोल-डीजल को जीएसटी में शामिल किए जाने के बीच ताजा कीमतें जारी, जानें लेटेस्ट दाम
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबलद नहीं हुआ
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (18 नवंबर 2022, शुक्रवार) सुबह पेट्रोल- डीजल (Petrol- Diesel) की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। जिसके अनुसार, वाहन ईंधन के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। आपको बता दें कि, बढ़ती महंगाई के बीच एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जीएसटी में शामिल किए जाने की चर्चा होने लगी है। जिस पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि केंद्र सरकार इसके लिए तैयार है। लेकिन इसके लिए राज्यों की सहमति जरूरी है। 

इस बयान के बाद कहा जा सकता है, कि पेट्रोल और डीजल फिलहाल जीएसटी में शामिल होने की संभावना न के बराबर है। क्योंकि, इससे पहले भी जीएसटी की बैठक में राज्य सरकारों ने वाहन ईंधन को जीएसटी में लाने की विरोध जताया था। हालांकि ये बात अलग है कि केंद्र में भाजपा सरकार होने के साथ ही देश में अधिकांश राज्यों में भी भाजपा शासित है और ऐसे में जीएसटी बैठक में इन राज्यों का समर्थन ना मिल पाना समझ से परे है। फिलहाल, जानते हैं आज के दाम...

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Tags:    

Similar News