गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

ओपनिंग बेल गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के

Manmohan Prajapati
Update: 2022-04-01 04:39 GMT
गिरावट के साथ हुई बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लुढ़के
हाईलाइट
  • निफ्टी 10 अंक की गिरावट के साथ 17455 पर खुला
  • सेंसेक्स 35 अंक की गिरावट के साथ 58533 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार नए वित्त वर्ष के पहले और कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन (01 अप्रैल, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 35 अंक यानी कि 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 58533 के स्तर पर खुला। 

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी सूचकांक 10 अंक यानी कि 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 17455 के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें:-  अप्रैल माह के पहले दिन मिली राहत, जानें आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (31 मार्च, गुरुवार) बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 112 अंक की बढ़त के साथ 58,795 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 41 अंक की तेजी के साथ 17,539 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 115.48 अंक यानी कि 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 58,568 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 33 अंक यानी कि 0.17 फीसदी गिरावट के साथ 17,465 के स्तर पर बंद हुआ था।

Tags:    

Similar News