#GES-2017: समिट का दूसरा दिन, पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेंगी इवांका

#GES-2017: समिट का दूसरा दिन, पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेंगी इवांका

Bhaskar Hindi
Update: 2017-11-29 03:45 GMT
#GES-2017: समिट का दूसरा दिन, पैनल डिस्कशन में हिस्सा लेंगी इवांका

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES) का आज (बुधवार) दूसरा दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप समिट में हिस्सा लेने भारत आईं हैं। इवांका ट्रंप सरकार की एडवाइजर भी हैं। इवांका सम्मेलन में ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। आज के कार्यक्रम की शुरुआत 9 बजे से हो चुकी है। सबसे पहले पैनल डिस्कशन किया गया, जिसमें इवांका ट्रंप, ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर, फाउंडेशन फॉर वीमेन की संस्थापक चेरी ब्लेयर शामिल हुए। इसके बाद वर्कशॉप्स, इंटेरेक्टिव सेशंस, और कीनोट स्पीचेज की पूरी सीरीज होगी। 

आपको बता दें इस सम्मेलन में 127 देशों के 1,200 से ज्यादा युवा उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें एक बड़ी संख्या महिलाओं की है। इवांका ट्रंप जहां अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल की अगवानी कर रही हैं वहीं 10 मुल्क ऐसे हैं जिनकी नुमाइंदगी केवल महिलाएं ही कर रही हैं। गौरतलब है मंगलवार से शुरू हुए इस सम्मेलन का उद्घघाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था। समिट तीन दिन तक चलेगा और तीसरे दिन (गुरूवार) को ही अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगी। 

ये भी पढ़े- इवांका पहले यहूदी बनीं, फिर की शादी

 

                                  

सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम

ये पहली बार है जब इंडिया में ये समिट होने जा रही है। इसमें भी खास बात ये है कि इवांका इस समिट में शामिल हो रही हैं। लिहाजा हैदाराबाद को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। साथ ही यहां पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां पर 10,400 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा अमेरिकी खुफिया एजेंसी के ऑफिसर्स भी यहां मौजूद हैं। 

एडवाइजर के तौर पर पहला भारत दौरा

इवांका का ट्रंप सरकार में एडवाइजर के तौर पर ये पहला दौरा है। उनकी लीडरशिप में अमेरिका के कई बड़े एडमिनिस्ट्रेटिव शामिल हो रहे हैं। बता दें कि इसी साल जून में जब पीएम मोदी अमेरिका यात्रा पर गए थे, तब उन्होंने इवांका को GES में शामिल होने के लिए इनवाइट किया था। 

ये भी पढे-इवांका ट्रंप ने कहा- चाय बेचकर प्रधानमंत्री बनना बड़ी बात है

 

                                        

समिट में क्या है खास? 

GES-2017 में इंडिया और अमेरिका के 400-400 एंटरप्रेन्योर शामिल होंगे, जबकि 400 एंटरप्रेन्योर बाकी देशों से हिस्सा लेने वाले हैं। इस समिट में 300 से ज्यादा इन्वेस्टर्स के भी पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इस समिट में दुनिया के कई देशों के स्पीकर सेशंस में स्पीच देंगे। इसके अलावा इसमें वर्कशॉप्स, इटरेक्टिव सेशंस, पैनल डिस्कशंस और कीनोट स्पीचेज की भी पूरी सीरीज होगी। इस समिट में इंडियन सिनेमा और हॉलीवुड से भी कई बड़ी हस्तियों की पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा इस डिनर पार्टी में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, गूगल की वाइस प्रेसिडेंट डायना लुईस पैट्रिसा लेफील्ड समेत कई फील्ड में पहचान बनाने वालीं महिलाएं भी GES में सेशंस को संबोधित करेंगी। 

क्या है GES-2017 का सब्जेक्ट? 

इस साल की समिट का सब्जेक्ट "वुमेन फर्स्ट, प्रोस्पेरिटी फॉर ऑल" रखा गया है। 28 से 30 नवंबर तक होने वाली इस समिट में इंडिया-अमेरिका समेत 10 देशों के यंग एंटरप्रेन्योर हिस्सा लेंगे। इनमें भी ज्यादातर महिलाएं ही हैं। ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में सऊदी अरब, अफगानिस्तान और इजरायल जैसे देशों की महिलाएं भी शामिल हो रही हैं। इवांका ट्रंप इस समिट में ट्रंप सरकार के सीनियर ऑफिसर्स और एंटरप्रेन्योर्स के रिप्रेजेंटेटीव को लीड करेंगी। 
 

Similar News