इवांका ट्रंप ने कहा- चाय बेचकर प्रधानमंत्री बनना बड़ी बात है

ivanka trump in GES summit with PM narendra modi in hyderabad
इवांका ट्रंप ने कहा- चाय बेचकर प्रधानमंत्री बनना बड़ी बात है
इवांका ट्रंप ने कहा- चाय बेचकर प्रधानमंत्री बनना बड़ी बात है

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और उनकी सलाहकार इवांका ट्रंप हैदराबाद पहुंची हैं। यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहते हुए कहा कि मोदी की उपलब्धि वास्तव में असाधारण है। बचपन में चाय बेचने से लेकर भारत के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर अविश्वसनीय है। इवांका ने कहा कि चाय बेचकर प्रधानमंत्री बनना बहुत बड़ी बात है। बता दें कि इवांका हैदराबाद में ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES) समिट में हिस्सा लेने पहुंची हैं। पीएम मोदी और इवांका ट्रंप ने एंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES) समिट का इनॉगरेशन किया।

 

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए इवांका ट्रंप ने कहा, ‘शुक्रिया। यूएस और 150 देशों की ओर से मैं भारत और हैदराबाद का शुक्रिया अदा करती हूं। हैदराबाद बहुत तेजी से इनोवेशन सिटी की ओर बदल रही है।" इंवाका आगे कहा कि भारत वास्तव में दुनिया भर में हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। इस देश ने अपनी अभिनव प्रतिभा और उद्यमी क्षमता के माध्यम से उल्लेखनीय प्रगति की है। पीएम मोदी के नेतृत्व में उद्यमिता के माध्यम से भारत ने 130 मिलियन लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।

 

इवांका बोलीं- मैं गर्व महसूस कर रही हूं

इवांका ट्रंप ने भारत को स्वतंत्रता के 70 साल पूरे करने पर बधाई देते हुए कहा कि मैं गर्व महसूस कर रही हूं कि मैं ऐसे इवेंट में भाग ले रही हूं। यहां 1500 से अधिक महिलाएं एंटरप्रेन्योरशिप में भाग ले रही हैं। उन्होंने आगे कहा अमेरिका में हम महिला एंटरप्रेन्योरशिप को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। इवांका ने कहा हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि महिला उद्यमियों की पूंजी, नेटवर्क, संसाधन और न्यायसंगत कानूनों तक पहुंच बने।

 

व्हाइट हाउस में भारत का एक सच्चा दोस्त

अपने पहले भारत दौरे पर हैदराबाद पहुंची इवांका ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस में भारत का एक सच्चा दोस्त भी है। इवांका के इस बयान का आशय यह था कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ मजबूत रिश्ता कायम करने के पक्षधर हैं। इवांका ने कहा कि इस ग्वोबल समिट में शामिल होने के लिए उनके साथ अमेरिका 350 आन्त्रेप्रेन्योर आए हैं, जो सिलिकन वैली और हैदराबाद को जोड़ते हुए दोनों देशों के बीचपार्टनरशिप को मजबूत करेंगे।

 

तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत

इवांका ने कहा कि पीएम मोदी की लीडरशिप में भारत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। आपने नई यूनिवर्सिटीज खोली हैं। आपके डॉक्टर्स लाइफ सेविंग मेडिसिन बना रहे हैं। भारत के स्पेसक्राफ्ट चांद और मंगल तक जा रहे हैं। भारत के लोग हमें इंस्पायर कर रहे हैं। इवांका ने बताया कि इस इनीशिएटिव के तहत माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला एशिया का सबसे बड़ा इंक्यूबेशन सेंटर खोलने जा रहे हैं जिसमें दोनों देशों का फायदा होगा।

 

भारत ने दुनिया को आयुर्वेद और योग दिया है

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत नई खोजों और उद्यमशीलता के लिए एक इनक्यूबेटर रहा है। भारत ने प्राचीन भारतीय ग्रंथ, चरक संहिता ने दुनिया को आयुर्वेद दिया। योग एक और प्राचीन भारतीय नई खोज है। हर दिन 21 जून को योग दिवस का जश्न मनाने के लिए पूरे विश्व एक साथ नजर आता है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने कारोबारी माहौल में सुधार के लिए कई अहम कदम उठएं हैं। यही कारण है कि लोगों के कारोबार में कोई परेशानी नहीं आ रही है। मोदी ने कहा हमने आधार बनाया है जो दुनिया का सबसे बड़ा डीजिटल डाटाबेस है।

 

Created On :   28 Nov 2017 2:55 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story