चैन्नई के थर्मल पावर स्टेशन में दर्दनाक हादसा: 30 फीट ऊंचाई से मजदूरों पर गिरा निर्माणधीन आर्च, मलबे में दबने से 9 की मौत, अन्य घायल

30 फीट ऊंचाई से मजदूरों पर गिरा निर्माणधीन आर्च, मलबे में दबने से 9 की मौत, अन्य घायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई के उत्तरी क्षेत्र स्थित थर्मल पावर स्टेशन (एनोर) में मंगलवार को एक निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, पावर स्टेशन में बन रहे एक आर्च गिरने से 9 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 10 लोग घायल हो गए हैं।

पावर स्टेशन में आर्च गिरने से 9 मजदूरों की मौत

शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, यह आर्च लगभग 30 फीट की ऊंचाई से नीचे खड़े कई प्रवासी मजदूरों पर जाकर गिर। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। वहीं, मलबे के नीचे दब कई मजदूरों को निकालने में काफी मशक्कत लगी।

सूत्रों के मुताबिक, एक मज़दूर की हालत बेहद नाजुक है। जबकि 10 से ज्यादा को मज़दूरों को गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना में घायल सभी लोगों को फौरन नॉर्थ चेन्नई के स्टेनली सरकारी में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार, एक मज़दूर की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जबकि दस से अधिक मज़दूरों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत नॉर्थ चेन्नई के स्टेनली सरकारी अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां पर उनका इलाज जारी है।

घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इस घटना के बारे में अवाडी पुलिस आयुक्त ने कहा कि इमारत ढहने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। बचाव अभियान जारी है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले फरवरी में एक अन्य घटना में, मदुरै के मट्टुथवानी बस स्टैंड पर स्थित प्रतिष्ठित आर्च को गिराने के दौरान, एक अर्थमूवर ऑपरेटर की मौत हो गई और ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया था।

बता दें, यह आर्च 1981 में एमजी रामचंद्रन के शासनकाल में पांचवें विश्व तमिल सम्मेलन के उपलक्ष्य में बनाया गया था और सड़क विस्तार के कारण बाधा बन रहा था। जैसे ही तोड़फोड़ शुरू हुई, एक खंभा गिर गया, जिससे चालक दब गया था।

Created On :   30 Sept 2025 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story