महाराष्ट्र विधानसभा में दिखाई देंगे 116 पुराने चेहरे, फिर से दर्ज की जीत 

महाराष्ट्र विधानसभा में दिखाई देंगे 116 पुराने चेहरे, फिर से दर्ज की जीत 

Tejinder Singh
Update: 2019-10-26 13:51 GMT
महाराष्ट्र विधानसभा में दिखाई देंगे 116 पुराने चेहरे, फिर से दर्ज की जीत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा चुनाव में 116 विधायक फिर से सदन में पहुंचने में सफल रहे हैं। 2914 में चुने गए 192 विधायक इस भी चुनाव मैदान में थे। इनमें से कईयों को पार्टी ने उम्मीदवारी नहीं दी तो उन्होंने बगावत करते हुए निर्दलिय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतर गए थे। इनमें से करीब 60 फीसदी यानी 116 विधायक फिर से चुनाव जीतने में सफल रहे जबकि 76 को हार का सामना करना पड़ा। 12 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए थे। जबकि पार्टी ने 91 मौजूदा विधायकों पर एक बार फिर भरोसा जताया था। जिसमें से 62 चुनाव जीतने में सफल रहे। शिवसेना ने अपने 47 विधायकों को फिर से मैदान में उतारा था जिसमें से 25 फिर से विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे। 

जीत दोहराने में भाजपा सबसे आगे

वर्ष 2014 के विधानसभा में जीती सीटों पर 2019 में भी जीत दर्ज करने के मामले में भाजपा अन्य दलों से आगे रही है। 2014 में पार्टी ने जिन 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी उनमें से 81 पर फिर से कब्जा जमाने में सफल रही है। जबकि शिवसेना ने अपनी 36 सीटों को अपने पास बनाए रखने में सफल हुई है। इसी तरह कांग्रेस ने 42 में से 21 और राकांपा ने 41 में से 22 सीटों पर फिर से जीत हासिल की है। 

इन सीटों पर फिर हासिल की जीत

पार्टी       2014    2019
भाजपा     122       81
शिवसेना   63         36
कांग्रेस      42        21
राकांपा      41        22
 

Tags:    

Similar News