नागपुर शहर में साइकिल के लिए बनेगा 400 किमी स्वतंत्र मार्ग

नागपुर शहर में साइकिल के लिए बनेगा 400 किमी स्वतंत्र मार्ग

Anita Peddulwar
Update: 2020-02-07 09:30 GMT
नागपुर शहर में साइकिल के लिए बनेगा 400 किमी स्वतंत्र मार्ग

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  स्मार्ट सिटी के सीईओ डॉ. रामनाथ सोनवने ने बताया कि शहर में 3400 किलोमीटर सड़क है। इसमें से साइकिल के लिए 400 किलोमीटर स्वतंत्र मार्ग का निर्माण किया जाएगा। जर्मनी के काल्स्त्रू शहर में बाइक सिस्टम प्रकल्प सफल रहा है। नागपुर शहर में काल्स्त्रू के अनुभव का उपयोग किया जाएगा। भविष्य में काल्स्त्रू और नागपुर शहर इसी प्रकार के एकत्रित प्रयास करता रहेगा।

नागपुर स्मार्ट एंड सस्टेनेबल सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से यूरोपीय संघ के सहयोग से पब्लिक बाइक शेअरिंग विषय पर आयाेजित कार्यशाला में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर शहर की सार्वजनिक यातायात व्यवस्था सुचारु करने की दिशा में उपयुक्त मॉडल पर चर्चा की गई। 

शहर में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से बैटरी पर चलने वाली बसेस, ई-रिक्शा शुरू किए गए हैं। पुनापुर, भारतवाड़ा, पारडी, भांडेवाड़ी क्षेत्र में स्मार्ट सिटी प्रकल्प अंतर्गत बाइक सिस्टम प्रकल्प पर अमल करने का नियोजन किए जाने की उन्होंने जानकारी दी। कार्यशाला में काल्स्त्रू शहर के विशेषज्ञों ने शहर की यातायात से संबंधित समस्या सुनने के बाद इसमें सुधार के लिए सर्वेात्तम प्रणाली का चयन करने की भूमिका रख अनुभव कथन किए।

Crime: लड़की ने किया लड़के को प्रपोज, मना करने पर किया ब्लेड से

आईयूसी के वरिष्ठ विशेषज्ञ नीलभ सिंह ने पब्लिक बाइक शेअरिंग सिस्टम के विविध पहलुओं का प्रस्तुतिकरण किया। विश्व स्तर पर प्रचलित विविध प्रणालियों की भी जानकारी दी गई। आईयूसी के भारतीय टीम के लीडर पेनागोटिस करमनोस ने कार्यशाला की संकल्पना रखी। भारत के 12 शहरों में चल रही गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला गया। इस मौके पर स्मार्ट सिटी के उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश मोरोणे, आशीष वर्मा, उदित जैन, गांधी तथा काल्स्त्रू शहर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News