डोसा खाने के बाद 45 लोग हुए बीमार, लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती, हिरासत में विक्रेता

Food poisoning डोसा खाने के बाद 45 लोग हुए बीमार, लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती, हिरासत में विक्रेता

Tejinder Singh
Update: 2022-10-02 09:57 GMT
डोसा खाने के बाद 45 लोग हुए बीमार, लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती, हिरासत में विक्रेता

डिजिटल डेस्क, वाड़ी। डोसा खाने से बच्चों सहित 45 लोगफूड पाइजनिंग के शिकार हुए। डोसा खाने के बाद कई लोगों के पेट में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से हिंगना के लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती किया गया। कुछ बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। कुछ को निजी अस्पताल में ले जाने की जानकारी है। पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के निर्देश पर वाड़ी पुलिस ने डोसा विक्रेता गोपाल नगर निवासी आर. गोमू पांडे को हिरासत में लेने की जानकारी है। एसीपी, डीसीपी, पीआई ने अस्पताल जाकर विषबाधा प्रभावित लोगों के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। शाम करीब 7 बजे डोसे वाला आंबेडकर नगर में हमेशा के तरह आया। 40 से 45 लोगों ने डोसा खाया। कुछ लोगों के पेट मे दर्द होने लगा।

पूछताछ में सभी ने डोसा खाना बताया। सभी विषबाधा के शिकार हो गए थे। खबर फैलते ही पूर्व नगरसेवक आशीष नंदागवली, अजय सोनटक्के ने सभी को अस्पताल पहुंचवाया। पीआई प्रदीप रायनवार, मुख्यधिकारी डॉ. विजय देशमुख़ को मामले की जानकारी दी गई। बीमारों में अरविंद गजभिए, करिश्मा अरविंद गजभिए, क्षितिज लामसोंगे (10), आदित्य शेंडे, आदित्य की मम्मी, निखिल मेश्राम व उसकी बहन, आशीष धारगावे आदि शामिल हैं। 5 छोटे बच्चों के गंभीर होने की जानकारी प्राप्त है।

Tags:    

Similar News