78 हजार बच्चों-12 हजार गर्भवती महिलाओं को लगेंगे टीके

78 हजार बच्चों-12 हजार गर्भवती महिलाओं को लगेंगे टीके

Tejinder Singh
Update: 2019-12-05 14:15 GMT
78 हजार बच्चों-12 हजार गर्भवती महिलाओं को लगेंगे टीके

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इसके तहत 25 जिलों और 20 महानगर पालिका क्षेत्रों क्षेत्रों में 78 हजार से ज्यादा बच्चों और करीब 12 हजार गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जाएंगे। राज्य के  मुख्य सचिव अजोय मेहता ने संबंधित जिलाधिकारियों, मनपा आयुक्तों और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को मुहिम 100 फीसदी सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए। टीकाकरण मुहिम का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में संचालन समिति की एक बैठक हुई। इस दौरान मेहता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिलाधिकारियों से भी बातचीत की। अहमदनगर, औरंगाबाद, अकोला, अमरावती, बीड, बुलढाणा, चंद्रपुल, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, लातूर, नंदुरबार, उस्मानाबाद, परभणी, पालघर-वसई, विरार, रायगढ-पनवेल, रत्नागिरी, सातारा, सोलापुर, सिंधुदुर्ग, वर्धा, वाशिम, नाशिक-मालेगांव, ठाणे-कल्याण डोंबिवली, मीरा भायंदर, भिवंडी, नई मुंबई, उल्हासनगर और महानगर पालिका क्षेत्रों में यह मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत दो साल तक की आयु के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए जाएंगे। दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च महीने में एक-एक सप्ताह यह मुहिम चलाई जाएगी। चयनित जिलों का सर्वेक्षण किया जा चुका है और टीके से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं की भी पहचान कर ली गई है। मेहता ने जिलाधिकारियों को कहा कि वे औचक निरीक्षण कर इस बात की पुष्टि करें कि टीकाकरण मुहिम सही तरीके से चल रही है। 

गन्ना कटाई मजदूरों की दें सूची

मुख्य सचिव मेहता ने जिलाधिकारियों को कहा कि वे गन्ना कटाई का काम करने वाले मजदूरों की सूची स्वास्थ्य विभाग को मुहैया कराएं जिससे स्थालांतरित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भी उसके ठिकाने पर जाकर टीका लगाया जा सके। इसके अलावा अगर कोई टीकाकरण का विरोध कर रहा है तो समाज के गणमान्य लोगों की मदद लेकर उन्हें इसके लिए तैयार किया जाए। 
 

Tags:    

Similar News