महिला पुलिसकर्मी के सामने गंदी हरकत के आरोप में धराया कांस्टेबल

महिला पुलिसकर्मी के सामने गंदी हरकत के आरोप में धराया कांस्टेबल

Tejinder Singh
Update: 2019-05-13 15:01 GMT
महिला पुलिसकर्मी के सामने गंदी हरकत के आरोप में धराया कांस्टेबल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई पुलिस को अपने ही एक कांस्टेबल की हरकत से शर्मसार होना पड़ा है। नेहरूनगर पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी के सामने अश्लील हरकत के आरोप में एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोपी और पीड़िता दोनों कुर्ला इलाके में स्थित पुलिस स्टाफ क्वार्टर में रहते हैं।
गिरफ्तार आरोपी का नाम हरिश्चंद्र लहाने (41) है। शनिवार रात 11 बजे के करीब पीड़िता अपने घर की बाल्कनी में खड़ी थी। इसी दौरान सामने अपने घर में रहने वाले लहाने ने उसे देखकर अपने कपड़े उतार दिए और अश्लील हरकत शुरू कर दी। महिला पुलिसकर्मी ने तुरंत कंट्रोलरुम में फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद नेहरूनगर पुलिस स्टेशन में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने विनयभंग के मामले में एफआईआर दर्ज कर लहाने को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया का पंतनगर पुलिस स्टेशन में तैनात लहाने के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। वह तीन दिनों से ड्यूटी पर भी नहीं गया था। लहाने को फिलहाल जमानत पर रिहा कर दिया गया है। सीनियर इंस्पेक्टर विलास शिंदे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

एटीएम में मदद के बहाने अश्लील हरकत

वहीं मुलुंड इलाके में एटीएम में मदद के बहाने एक महिला के सामने अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम संदीप कुंभारकर है। बांद्रा इलाके से महिला ने अपने घर जाने के लिए ऑटोरिक्शा पकड़ी थी लेकिन उसके पास छुट्टे पैसे नहीं थे। उसने रास्ते में पड़ने वाले एटीएम से पैसे निकालने की कोशिश की लेकिन  तकनीकी अड़चन के चलते पैसे नहीं निकल रहे थे। आरोपी मदद के बहाने आगे आया और उसने महिला के सामने अश्लील हरकत की। लेकिन महिला ने आरोपी का वीडियो बनाकर मामले की  शिकायत पास ही में मौजूद पुलिस की गस्ती दल से कर दी। इसके बाद भाग रहे आरोपी को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया।  

Tags:    

Similar News