धरना आंदोलन में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यकर्ता - हरणे

अकोट धरना आंदोलन में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यकर्ता - हरणे

Tejinder Singh
Update: 2022-12-21 13:27 GMT
धरना आंदोलन में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यकर्ता - हरणे

डिजिटल डेस्क, अकोट. पुरानी पेन्शन योजना लागू करे इस मुख्य मांग समेत अन्य मांगों को व समस्याओं को हल करने के लिए शिक्षक संघर्ष संगठन की ओर से शुक्रवार, २३ दिसंबर को नागपुर हिवाली अधिवेशन में एक दिवसीय धरना आंदोलन आयोजित किया गया है। इस आंदोलन में बड़ी तादाद में शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उपस्थित रहने का आवाहन शिक्षक संघर्ष संगठन के अकोला जिलाध्यक्ष प्रकाश हरणे ने किया है। शिक्षक संघर्ष संगठन की नेता संगीता शिंदे के नेतृत्व में आंदोलन आयोजित किया गया है। १ नवंबर २००५ पूर्व नियुक्ति व पश्चातर १०० प्रतिशत अनुदान की शाला में कार्यरत व सेवानिवृत्त शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियेां को तथा मृतक कर्मचारियों को पुरानी पेन्शन योजना लागू करे इस मुख्य मांग समेत अन्य मांगों की पूर्ति के लिए इस आंदोलन का का आयोजन किया गया है। जिससे इस आंदोलन में बड़ी तादाद में उपस्थित रहने का आवाहन शिक्षक संघर्ष संघटन के अकोला जिलाध्यक्ष प्रकाश डी. हरणे ने किया है।

Tags:    

Similar News