खेत में मृतावस्था में मिली नीलगाय, वनविभाग  कर्मियों ने किया पंचनामा 

अकोट खेत में मृतावस्था में मिली नीलगाय, वनविभाग  कर्मियों ने किया पंचनामा 

Tejinder Singh
Update: 2022-12-25 10:42 GMT
खेत में मृतावस्था में मिली नीलगाय, वनविभाग  कर्मियों ने किया पंचनामा 

डिजिटल डेस्क, अकोट. तहसील के रामापुर परिसर में स्थित एक खेत में निलगाय मृतावस्था में पायी गई। इस मामले में वनविभाग ने पंचनामा कर निलगाय का पोष्टमार्टम किया है।  इस मामले में वनविभाग की ओर से जांच चल रही है। रामापुर खेत खलिहान में किसान को एक निलगाय मृतावस्था में दिखाई दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही वनपरिक्षेत्र अधिकारी वनकर्मचारियों के साथ पहुंचे।  उन्होंने पंचनामा कर निलगाय का यश पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया। वनविभाग के अकोट डीवीजनल की ओर से गाय का पोष्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट के बाद इस मामले में आगे की जांच होगी। अलबत्ता रामापुर परिसर के जंगलों में नीलगाय जैसे वन्यजीवों की संख्या दिन ब दिन बढ़ रही है। जिससे वनविभाग को इन वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर उपाययोजना करनी चाहिए, ऐसा वन्यजीव प्रेमियों का कहना है।

Tags:    

Similar News