युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया रेप, तीन साल बाद गोवा से पकड़ाया

युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया रेप, तीन साल बाद गोवा से पकड़ाया

Anita Peddulwar
Update: 2019-11-22 09:34 GMT
युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया रेप, तीन साल बाद गोवा से पकड़ाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। तीन साल पहले एक आरोपी पर दुष्कर्म व धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। यह मामला अंबाझरी थाने में आरोपी सौरभ विश्वनाथ मंडल के खिलाफ दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार था। जिसे पुलिस ने तीन साल बाद गोवा से धरदबोचा। आरोपी को नागपुर लाने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय ने उसे 24 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वर्ष 2016 में आरोपी ने एक छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसकी कुछ अश्लील  तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब 4 लाख रुपए ऐठ चुका था। शादी से इंकार कर फरार हो जाने के बाद पीड़िता ने सौरभ मंडल के खिलाफ अंबाझरी थाने में शिकायत दर्ज की थी। पुलिस ने उस पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था, तब से यह आरोपी फरार था।

आरोपी की तलाश में अंबाझरी पुलिस वर्ष 2016 में कोलकाता भी गई थी। कोलकाता में जहां पर रहता था, वहां से फरार हो गया था।  अब 3 साल बाद आरोपी सौरभ मंडल को पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया है। पीड़िता अमरावती रोड के एक कॉलेज में पढ़ती है। उसने पीड़ित छात्रा से दोस्ती की। उसने फेसबुक के माध्यम से उससे दोस्ती की। धीरे- धीरे दोनोें के बीच प्रेम संबंध हो गया। पीड़िता को आरोपी सौरभ ने बताया की उसके पिता रिलायंस में प्रेसिडेंट हैं। उसके बाद उसने पीड़िता से नौकरी पर लगाने की बात कही, इसके बाद पीड़िता की और उसकी पहचान बढ़ी तो उसने उसे शादी के सपने दिखाकर उससे जबरन संबंध बनाया। संबंध बनाने के समय  उसने पीड़िता के फोटो खींच लिया था। बाद में इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसने अलग-अलग कामों के लिए पीड़िता से लगभग 4 लाख रुपए भी लिया।

आरोपी ने पीड़िता के फोटो उसके मित्र और रिश्तेदारों को भेजे थे। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अंबाझरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी की खोजबीन ओल्ड कोलकाता अरविंद पार्क में की थी, लेकिन आरोपी नहीं मिला, वह वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने  आरोपी का नया मोबाइल नंबर हासिल कर उसका पता लगाया गया तो वह बारदेज नार्थ गोवा में मिला। नागपुर की अंबाझरी पुलिस ने गोवा की स्थानीय पुलिस की  मदद से आरोपी को धर दबोचा और उसे नागपुर लाकर न्यायालय में पेश किया, न्यायालय ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अंबाझरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस उप आयुक्त विनीता साहू, सहायक पुलिस आयुक्त आर.आर.बोरावके  सीताबर्डी पुलिस विभाग के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय.एम.करे और उपनिरीक्षक डोले और अन्य कर्मियों ने कार्रवाई में सहयोग किया। 

 

Tags:    

Similar News