बुजुर्ग महिला से रेप करनेवाला युवक गिरफ्तार, सऊदी अरब से पहुंचा था​​​​​​​ बंगलोर

बुजुर्ग महिला से रेप करनेवाला युवक गिरफ्तार, सऊदी अरब से पहुंचा था​​​​​​​ बंगलोर

Tejinder Singh
Update: 2019-04-10 15:03 GMT
बुजुर्ग महिला से रेप करनेवाला युवक गिरफ्तार, सऊदी अरब से पहुंचा था​​​​​​​ बंगलोर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। तीन साल पहले 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से बलात्कार के आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम निजामुद्दीन रहमान (35) है। रहमान अंधेरी इलाके में रहने वाली पीड़िता का रिश्तेदार है। तीन साल पहले वह नौकरी के सिलसिले में मुंबई आया था और बुजुर्ग महिला के घर रुका था। इसके बाद महिला को घटना का जिक्र किसी से करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया था।
पिछले साल अगस्त महीने में महिला के अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी थी जिसके बाद सहार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। आरोपी मूल रूप से तमिलनाडु के धर्मापुरी का रहने वाला है। छानबीन में खुलासा हुआ कि पेशे से सिविल इंजीनियर आरोपी सऊदी अरब के दोहा में नौकरी कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने रहमान के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया।

सऊदी अरब से बंगलोर पहुंचा था

कुछ दिनों पहले वह सऊदी अरब से बंगलोर पहुंचा जहां उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी के हिरासत में लिए जाने की जानकारी सहार पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस की एक टीम बंगलुरू गई जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रांजिट रिमांड पर लाने के बाद रहमान को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर सुनयना नटे मामले की छानबीन कर रहीं हैं।     
 

Tags:    

Similar News