डेढ़ साल बाद भाजपा जबलपुर महानगर की जिला कार्यकारिणी घोषित

डेढ़ साल बाद भाजपा जबलपुर महानगर की जिला कार्यकारिणी घोषित

Bhaskar Hindi
Update: 2021-07-21 16:32 GMT
डेढ़ साल बाद भाजपा जबलपुर महानगर की जिला कार्यकारिणी घोषित



डिजिटल डेस्क जबलपुर। डेढ़ साल के लंबे इंतजार और एक महीने तक चली राजनैतिक खींचतान के बाद अंतत: बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर की दूसरी पारी की नई टीम में 9 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 मंत्री के साथ 54 कार्यसमिति सदस्य, 51 विशेष आमंत्रित व 26 स्थाई सदस्य बनाए गए हैं। वैसे दावा तो ये है िक नई कार्यकारिणी में अनुभवी और जुझारू कार्यकर्ताओं के साथ हर वर्ग, वरिष्ठ नेताओं की पसंद के साथ युवाओं को ज्यादा मौका िदया गया है। लेकिन एक भी मुस्लिम कार्यकर्ता को कार्यकारिणी में जगह नहीं िमलना और कुछ िवशेष गुट से जुड़े लोगों को अहम पद दिए जाने से कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
दूसरी बार उपाध्यक्ष बने सचदेवा, पंकज-रत्नेश-रजनीश महामंत्री बने
नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बनाए गए 9 लोगों में राजेश मिश्रा, जय सचदेवा, रिंकू बिज, रोहित जैन, कैलाश साहू, अंजू भार्गव, तृष्णा चटर्जी, अभय सिंह ठाकुर, हर्षित सिंघई शामिल हैं। इसी तरह पंकज दुबे, रजनीश यादव व रत्नेश सोनकर को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा कमलेश राजन, संतोषी ठाकुर कुमरे, रंजीत पटैल, शरद श्रीवास्तव बाबा, डिम्पी विश्वकर्मा, रेणु कोरी, प्रणीत वर्मा, कुंडल राव व राघवेंद्र यादव लालू को मंत्री पद सौंपा है। वहीं प्रशांत केसरवानी को कोषाध्यक्ष व सिद्धार्थ शुक्ला को सह कोषाध्यक्ष की िजम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कार्यालय मंत्री राजेश मिश्रा पप्पू, सह कार्यालय मंत्री राजेश ठाकुर व आजाद साहू को बनाया गया है। मीडिया प्रभारी का दायित्व एक बार फिर श्रीकांत साहू को सौंपा गया है उनके साथ सह प्रभारी रवि शर्मा बनाए गए हैं। सोशल मीडिया का प्रभार संजय नाहतकर और शिरीष सिंघई को िमला है। नगर प्रवक्ता की िजम्मेदारी अनुभवी रविन्द्र पचौरी संभालेंगे। प्रचार मंत्री सुनील वर्मा सोनू, सह प्रचार मंत्री िचत्रकांत शर्मा, कार्यालय प्रभारी शरद ताम्रकार, सह कार्यालय प्रभारी हितेश रोहरा को बनाया गया है।

Tags:    

Similar News