बेटी के साथ रेप करने वाला गिरफ्तार

बेटी के साथ रेप करने वाला गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2021-06-03 15:57 GMT
बेटी के साथ रेप करने वाला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अपनी ही 20 साल की बेटी से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को सहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले की खुलासा तब हुआ जब लड़की ने अपने प्रेमी को इसकी जानकारी दी। प्रेमी की मदद से लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद 48 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अंधेरी इलाके में रहने वाली और एक कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिता पिछले दो साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
 

लड़की के मुताबिक वह नाबालिग थी तभी से आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी थीं। लेकिन बाद में जब उसे पता चला कि लड़की के किसी से प्रेमसंबंध हैं तो आरोपी ने लड़की को कहा कि उसे एक तांत्रिक ने बताया है कि उसके प्रेमी की जान खतरे में है। उसे तभी बचाया जा सकता है जब लड़की अपने पिता के साथ शारीरिक संंबंध बनाएगी वरना उसकी मौत निश्चित है। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने लड़की को जान से मारने की भी धमकी दी। इसके बाद आरोपी लगातार लड़की के साथ बलात्कार करता रहा। इससे परेशान लड़की ने आखिरकार पिता की हरकतों की जानकारी अपने प्रेमी को दी। इसके बाद बुधवार को वह लड़की को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Tags:    

Similar News