30 जून तक सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादले पर रोक

शासनादेश 30 जून तक सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादले पर रोक

Tejinder Singh
Update: 2022-05-27 14:15 GMT
30 जून तक सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के तबादले पर रोक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने चालू आर्थिक वर्ष 2022-23 में 30 जून तक सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले पर रोक लगा दी है। शुक्रवार को सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। सरकार ने सभी विभागों को 30 जून तक तबादला न करने का निर्देश दिया है। सरकार ने कहा है कि यदि प्रशासनिक कारणों से तत्काल कोई तबादला करना आवश्यक होगा तो ऐसे तबादले के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मंजूरी लेनी होगी। राज्य में महाराष्ट्र शासकीय कर्मचारियों के तबादले से संबंधित साल 2005 के अधिनियम के अनुसार तबादला किया जाता है। लेकिन सरकार ने इस अधिनियम के तहत किए जाने वाले तबादलों पर जून महीने के आखिर तक के लिए रोक लगा दी है। गौरतलब है कि हर साल अप्रैल व मई महिने में ही सरकारी कर्मचारियो-अधिकारियों के तबादले होते हैं। 

 

Tags:    

Similar News