बापू 6 बार जबलपुर आए, उनका शहर से गहरा नाता

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि पर बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने प्रतिमा स्थल पहुँचे कांग्रेसी बापू 6 बार जबलपुर आए, उनका शहर से गहरा नाता

Abhishek soni
Update: 2022-01-30 17:28 GMT

डिजिटल डेस्क जबलपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी श्रद्धांजलि देने प्रतिमा स्थल पर पहुँचे। शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी के संयोजन में सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, ब्लॉक कांग्रेस, प्रकोष्ठों एवं प्रदेश पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया।
पार्टी अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने अपने उद््बोधन में कहा कि राष्ट्रपिता ने अपने जीवन काल में 6 बार जबलपुर प्रवास किया। उनका जबलपुर से विशेष लगाव था। महात्मा गाँधी के विचार अजर-अमर हैं और आज भी पूरे विश्व को दिशा दे रहे हैं। इस दौरान सतीश तिवारी, झल्लेलाल जैन, एड. बृजेश दुबे, संजय अहिरवार मौजूद रहे।
कार्ड बनाए, चश्मे बाँटे
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रांझी खमरिया कार्यालय रावण पार्क में लोगों के नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड, श्रमिक कार्ड बनाए गए, साथ ही नि:शुल्क चश्मों का वितरण किया गया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा ने संक्रमण को देखते हुए खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रखने की समझाइश दी। इस दौरान अनिल शर्मा, जगत मणि चतुर्वेदी, सुधीर सोनू दुबे व विष्णु बर्मन मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं का सम्मान
निर्मलचंद्र वार्ड न्यू कंचनपुर में देवकी कटारे, मंडल अध्यक्ष सोहन लाल द्वारा आंगनबाड़ी में बच्चों को पाठय सामग्री का वितरण किया गया। बाद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निधि तिवारी, विमल ठाकुर, हेमा सेन, रंजन दाहिया, समता ठाकुर, संगीत विश्वकर्मा, अनीता, सरिता व सविता मेहरा का सम्मान किया गया।पी-3

 

Tags:    

Similar News