महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के लिए भुजबल और शिदें की नियुक्ति

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के लिए भुजबल और शिदें की नियुक्ति

Tejinder Singh
Update: 2020-01-13 14:42 GMT
महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के लिए भुजबल और शिदें की नियुक्ति

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर समन्वयक मंत्री (नोडल मंत्री) की नियुक्ति की है। प्रदेश के खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल और नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे की समन्वयक मंत्री के रूप में नियुक्ति की गई है। सोमवार को सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। 

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका के संबंध में वकीलों और सीमा इलाके की मध्यवर्ती महाराष्ट्र एकीकरण समिति से समन्वय बनाए रखने के लिए समन्वयक मंत्री की नियुक्ति की गई है। समन्वयक मंत्री पर महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद में प्रदेश सरकार की ओर से कर्नाटक में स्थित 865 गांवों के लोगों की समस्याओं के निपटारे की भी जिम्मेदारी होगी।

राज्य की भाजपा सरकार ने भी सीमा विवाद पर समन्वयक मंत्री की नियुक्ति की थी। विधानसभा चुनाव बाद राज्य में महाविकास आघाडी की नई सरकार बनी है। इसलिए सरकार की ओर से नए समन्वयक मंत्री बनाए गए हैं। 

 

Tags:    

Similar News