राम मंदिर के भूमिपूजन पर हो दिवाली जैसा उत्सव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटील की अपील 

राम मंदिर के भूमिपूजन पर हो दिवाली जैसा उत्सव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटील की अपील 

Tejinder Singh
Update: 2020-08-03 12:07 GMT
राम मंदिर के भूमिपूजन पर हो दिवाली जैसा उत्सव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटील की अपील 

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने पार्टी पदाधिकारियों और राज्य की जनता से अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन पर घर-घर दीपावली मनाने का आह्वान किया है। सोमवार को पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 5 अगस्त को राम मंदिर का भूमिपूजन होगा। यह दिन हम सबके जीवन के महत्वपूर्ण क्षण है। भूमिपूजन समारोह मतलब दीपावली है। ऐसा समझकर बड़े पैमाने पर उत्सव के रूप में इसको मनाया जाए।पाटील ने कहा कि अपने मंदिर वाले घर में रोशनाई करें। घर में गुढी खड़ी करें। घर में दिये लगाएं और घर के सामने रंगोली बनाए। परिवार के साथ टीवी पर भूमिपूजन कार्यक्रम को देखें। पाटील ने कहा कि भूमिपूजन का दिन धूमधाम से मनाया जाता लेकिन कोरोना संकट की गंभीरता को देखते हुए सभी व्यक्तगित स्तर पर उत्सव मनाएं। कोरोना संकट के कारण सामूहिक उत्सव मनाने से बचें। यदि सामूहिक उत्सव मनाना है तो उसके लिए प्रशासन की अनुमति लें। ढोल बाजे न बजाए और फटाखे बिल्कुल न फोड़े। 

शाह के संक्रमित होने से मन में चिंता- पाटील

पाटील ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कोरोना संक्रमित होने की खबर से मन में बड़ी चिंता हो रही है। शाह की कोल्हापुर की अंबाबाई देवी पर श्रद्धा है। मैं अंबाबाई के चरणों में प्रार्थना करता हूं कि उनकी तबीयत जल्द ठीक हो जाए। 

Tags:    

Similar News