छत्तीसगढ़ी महोत्सव का आगाज : गडकरी बोले - लोककला हमारी संस्कृति

छत्तीसगढ़ी महोत्सव का आगाज : गडकरी बोले - लोककला हमारी संस्कृति

Tejinder Singh
Update: 2020-02-16 09:09 GMT
छत्तीसगढ़ी महोत्सव का आगाज : गडकरी बोले - लोककला हमारी संस्कृति

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि लोककला हमारी संस्कृति है। इसे जीवित रखने के िलए नई पीढ़ी को इससे परिचित कराना जरूरी है, वरना हमारी भावी पीढ़ी मोबाइल में खो कर रह जाएगी। छत्तीसगढ़ी लोककला महोत्सव के उद्घाटन समारोह में गडकरी संबोधित कर रहे थे। 3 दिवसीय महोत्सव का डिप्टी सिग्नल मंडई मैदान में शुभारंभ हुआ। मनपा की ओर से यह आयोजन िकया गया है। 

अनेकता में एकता

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी लोककला विश्व प्रसिद्ध है। अनेकता में एकता हमारी विशेषता है। नागपुर में मराठी लोककला महोत्सव होता है, वैसे ही छत्तीसगढ़ी लोककला महोत्सव किया जाता है। कला और कलाकार का गौरव करना हमारा कर्तव्य है। पूर्व नागपुर में यह आयोजन अच्छी बात है। अगले वर्ष खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का एक कार्यक्रम इसी मैदान पर करने की उन्होंने घोषणा की। इस अवसर पर िवधायक कृष्णा खोपड़े, महोत्सव संयोजक स्थायी समिति सभापति प्रदीप पोहाणे, मनपा में नेता प्रतिपक्ष तानाजी वनवे, परिवहन समिति सभापति बाल्या बोरकर, लकड़गंज जोन सभापति राजकुमार सेलोकर, पूर्व उपमहापौर दीपराज पार्डीकर, बहरीनबाई सोनबोई, नगरसेवक अनिल गेंडरे, चेतना टांक, सरिता कावरे, पूर्व नगरसेवक सेवाराम साहू, महेंद्र राऊत आदि उपस्थित थे।
 

Tags:    

Similar News