भाजपा की जनादेश यात्रा लेकर गांव-गांव, शहर-शहर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, शाह और पाटील करेंगे शिरकत
भाजपा की जनादेश यात्रा लेकर गांव-गांव, शहर-शहर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, शाह और पाटील करेंगे शिरकत
डिजिटल डेस्क, नागपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत प्रदेश भाजपा की ओर से महाजनादेश यात्रा निकाली जा रही है। 3 चरण में होनेवाली इस यात्रा का नेतृत्च मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस करेंगे। यात्रा के तहत गांव शहर में सभाएं व रोड शो के माध्यम से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा। 1 अगस्त को अमरावती जिले के मोझरी में यात्रा का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर भाजपा के अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील व राज्य के मंत्रिगण शामिल रहेंगे। सोमवार को पत्रकार वार्ता में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 1 सितंबर को नाशिक में यात्रा का समापन होगा। महाजनादेश यात्रा 4,384 किमी की है। 18 जिलों में तहसील स्तर पर जनसंपर्क किया जाएगा। gallery]
महाजनादेश यात्रा के दौरान विविध स्थानों पर मुख्यमंत्री की पत्रकार वार्ता होगी। सभी जिलों के पालकमंत्री उपस्थित रहेंगे। फडणवीस सरकार के 5 वर्ष के कार्यों की सफलता का दर्शन दिखानेवाला एलईडी रथ यात्रा में शामिल रहेगा। यात्रा के दौरान सभाएं होगी। स्वागत कार्यक्रम होंगे। भाजपा के सभी सांसद,विधायक, निकाय संस्थाओं के पदाधिकारी के अलावा प्रमुख पदाधिकारी यात्रा में शामिल रहेंगे। यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अलग अलग जिलों में विश्राम भी करेंगे। जगह जगह पर विविध चौराहों को सजाया जाएगा।
पहले चरण में 1 अगस्त से 9 अगस्त तक विदर्भ व उत्तर महाराष्ट्र में यात्रा निकलेगी। 57 विधानसभा क्षेत्र में 1,639 किमी की यात्रा की जाएगी। पहले चरण का समापन नंदूरबार में होगा। दूसरे चरण में 4,384 किमी की यात्रा तय की जाएगी। पहले चरण के यात्रा प्रमुख विधानपरिषद सदस्य अनिल सोले हैं। दूसरे चरण में विधायक सुजीत सिंह ठाकुर जिम्मेदारी संभालेंगे। 5 वर्ष में राज्य सरकार के कार्य व निर्णयों का जिक्र करते हुए पालकमंत्री बावनकुले ने कहा कि कई वर्षों बाद राज्य को सक्षम मुख्यमंत्री मिला है। विकास कार्यों के अलावा सामाजिक न्याय व आरक्षण के कई विषयों का निराकरण किया गया है।