नरवाई जलाई तो होगी कार्यवाही प्रदूषण रोकने कलेक्टर के आदेश 

नरवाई जलाई तो होगी कार्यवाही प्रदूषण रोकने कलेक्टर के आदेश 

Bhaskar Hindi
Update: 2020-11-11 09:22 GMT
नरवाई जलाई तो होगी कार्यवाही प्रदूषण रोकने कलेक्टर के आदेश 

डिजिटल डेस्क जबलपुर ।  बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कलेक्टर ने नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने आदेश जारी कर कहा है कि किसान नरवाई को समेट कर रखें, जिसका उपयोग पशुओं के चारे के रूप में या फिर ईंट-भट्?टा एवं अन्य उद्योगों में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बाद भी किसान नरवाई जलाते मिले तो कार्यवाही की जाएगी। 
10 डिग्री सेल्सियस पहुँचा तापमान 
  न्यूनतम तापमान में गिरावट बदस्तूर जारी है। नवंबर माह में दिसम्बर की भाँति ठंड पड़ रही है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 10  डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, तो अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी हवाएँ 1 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं।  सामान्यत: रात के वक्त इतनी अधिक ठंड दिसम्बर माह में पड़ती है। मौसम के तेवर यदि ऐसे ही रहे तो इस बार नवंबर माह की ठंड गत 37 वर्षों का रिकार्ड तोड़ ही देगी।  गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। 
 

Tags:    

Similar News