विदर्भ में कांंग्रेसियों को एक करने की जिम्मेदारी मुकुल वासनिक पर, बने विदर्भ में कांग्रेस के चुनाव प्रमुख

विदर्भ में कांंग्रेसियों को एक करने की जिम्मेदारी मुकुल वासनिक पर, बने विदर्भ में कांग्रेस के चुनाव प्रमुख

Bhaskar Hindi
Update: 2019-09-20 06:59 GMT
विदर्भ में कांंग्रेसियों को एक करने की जिम्मेदारी मुकुल वासनिक पर, बने विदर्भ में कांग्रेस के चुनाव प्रमुख

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राज्य में विभागवार चुनाव प्रमुख नियुक्त किए गए  हैं। विदर्भ के चुनाव प्रमुख की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक को दी गई है। कांग्रेस सचिव अविनाश पांडे को मुंबई के अलावा चुनाव नियंत्रण कक्ष की जवाबदारी दी गई है। पूर्व सांसद राजीव सातव मराठवाड़ा, पूर्व सांसद रजनी पाटील पश्चिम महाराष्ट्र व कोंकण व उत्तर महाराष्ट्र के चुनाव प्रमुख की जिम्मेदारी आर.सी. कुंतिया को दी गई है। 

लोकसभा चुनाव में चर्चा में थे वासनिक

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में मुकुल वासनिक कांग्रेस नेताओं के बीच ही विशेष चर्चा में थे। वासनिक रामटेक के सांसद भी रहे हैं। रामटेक लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार बनने के लिए नितीन राऊत ने प्रयास किया था, लेकिन किशोर गजभिये को उम्मीदवार बनाया गया। तब चर्चा थी की वासनिक व राऊत के बीच अंदरूनी वर्चस्व की राजनीति के कारण वह स्थिति बनी। चुनाव के लिए नामांकन दर्ज कराने के समय भी राऊत चर्चा में थे। गजभिये का पर्चा भरने के बाद राऊत अपने समर्थक नेताओं के साथ अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरवाकर लौटे थे। बाद में मामला शांत हुआ। उधर चंद्रपुर लोकसभा सीट के लिए भी वासनिक का नेतृत्व चर्चा में रहा।

नागपुर में कांग्रेस का अंदरुनी कलह कर रहा परेशान

विशाल मुत्तेमवार को कांग्रेस उम्मीदवार बनाने की खबर आई थी। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण का वीडियो टैप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें चव्हाण को यह कहते हुए सुना जा रहा था कि टिकट के मामले में उनकी नहीं सुनी जा रही है। वासनिक दिल्ली में गांधी परिवार के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं। विधानसभा चुनाव में लगभग हर जिले में कांग्रेस नेताओं में आपसी स्पर्धा है। राऊत को उम्मीदवार नहीं बनाने की मांग को लेकर दिल्ली तक कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। ऐसे में देखना होगा कि चुनाव के समय वासनिक का नेतृत्व किस तरह प्रभावी रहेगा। 

Tags:    

Similar News