कांग्रेस ने कहा- विदेशों से आ रही मदद के वितरण में महाराष्ट्र के साथ हो रहा भेदभाव

कांग्रेस ने कहा- विदेशों से आ रही मदद के वितरण में महाराष्ट्र के साथ हो रहा भेदभाव

Tejinder Singh
Update: 2021-05-07 15:39 GMT
कांग्रेस ने कहा- विदेशों से आ रही मदद के वितरण में महाराष्ट्र के साथ हो रहा भेदभाव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया है कि कोरोना को लेकर विदेशों से मिल रही मदद के बंटवारे में महाराष्ट्र के साथ भेदभाव किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि कोरोना का मुकाबला करने के लिए 40 देशों से सहायता सामग्री भारत आई है पर इसके वितरण में महाराष्ट्र को नजरअंदाज किया जा रहा है। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्र सरकार इस सहायता सामग्री के वितरण में भाजपा शासित राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, बिहार को प्राथमिकता दे रही है और महाराष्ट्र जैसे सर्वाधिक कोरोना ग्रस्त राज्य को भरपूर सहायता सामाग्री नहीं दी जा रही है। सावंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सार्वजनिक रूप से केंद्र सरकार के कदम का  विरोध करती है। सावंत ने कहा कि हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र के साथ हो रहे भेदभाव पर  विपक्ष के नेता देवेंद्र फड़नवीस राज्य की जनता को जवाब दें।  

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि लगभग 25 विमानों से विदेशी मदद आई है। विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के लोग अपने-अपने राज्यों की मदद करना चाहते हैं। इन पर राज्य सरकारों अधिकार है, यह सीधे राज्यों को क्यों नहीं दिया जाता है? सचिन सावंत ने यह भी कहा कि पीएम केयर फंड की तरह अकेले केंद्र सरकार से वितरण पीएम मोदी को असीमित शक्ति देगा जो संघीय प्रणाली को भी कमजोर करेगा।
 
 

Tags:    

Similar News