बाढ़ को लेकर फडणवीस-येदुरुप्पा के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी कांग्रेस - नाना पटोले

बाढ़ को लेकर फडणवीस-येदुरुप्पा के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी कांग्रेस - नाना पटोले

Tejinder Singh
Update: 2019-08-09 16:47 GMT
बाढ़ को लेकर फडणवीस-येदुरुप्पा के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी कांग्रेस - नाना पटोले

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में बाढ़ को लेकर कांग्रेस पार्टी बांबे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेगी। प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हम चाहते हैं कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कर्नाटक से मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अलमट्टी बांध के 40 फीसदी पानी का संग्रह करने में असफल रही। इस दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस अपने पंचसितारा चुनाव  प्रचार में व्यस्त थे। गौरतलब है कि कोल्हापुर में आई बाढ़ के लिए कर्नाटक अलमट्टी बांध से पानी छोड़े जाने को जिम्मेदार माना जा रहा है। 

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में पटोले ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने मौसम विभाग की चेतावनी को भी तवज्जो नहीं दी। पटोले ने कहा कि मुख्यमंत्री भले ही मेरी बातों को महत्व नहीं देते पर उन्हें बाढ़ ग्रस्त जनता का तो ध्यान रखना चाहिए। इसके पहले मुख्यमंत्री ने कहा था कि वे पटोले को गंभीरता से नहीं लेते। कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी जनादेश यात्रा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के निधन के वजह से रोकी पर भाजपा का आईटी सेल प्रचार कर रहा है कि बाढ के चलते उन्होंने अपनी यात्रा रोक दी। 

Tags:    

Similar News