Corona : नागपुर में 4237 नमूनों की जांच, 318 संक्रमित, 8 की मौत, जानिए - क्या है रिकवरी रेट

Corona : नागपुर में 4237 नमूनों की जांच, 318 संक्रमित, 8 की मौत, जानिए - क्या है रिकवरी रेट

Tejinder Singh
Update: 2021-01-16 11:07 GMT
Corona : नागपुर में 4237 नमूनों की जांच, 318 संक्रमित, 8 की मौत, जानिए - क्या है रिकवरी रेट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर आने की पुष्टि विशेषज्ञों ने कर दी है। मौसम भी करवट लेने लगा है। इस मौसम में सर्दी-खांसी और बुखार जैसे लक्षण सामान्य रहते हैं, इसलिए परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार को 4237 नमूनों की जांच में 318 नए पॉजिटिव आए हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में जिले में 8 लोगों की मौत हुई, जिसे मिलाकर अब कुल मृतकों की संख्या 4237 हो गई है। 459 राेगी डिस्चार्ज किए गए।
        
शहर में 251 पॉजिटिव मिले

पिछले 24 घंटे में 4237 सैंपल की जांच की गई। नए मरीजों में 64 ग्रामीण, 251 शहर और 3 जिले के बाहर के हैं। जांच में 10 नए संक्रमित एम्स की जांच में सामने आए। इसी तरह मेडिकल की जांच में 49, मेयो में 81, नीरी में 20, नागपुर यूनिवर्सिटी में 33, निजी लैब में 83 और 42 नए संक्रमित अलग-अलग केंद्रों पर हो रही एंटीजन जांच में सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 1,29,866 हो चुकी है। साथ ही 8 लोगों की मृत्यु दर्ज हुई, जिसमें 2 ग्रामीण, 3 शहर और 3 बाहर के हैं। कुल मृतक 4058 हो गए हैं।

459 डिस्चार्ज

शुक्रवार को 459 मरीज डिस्चार्ज किए गए। इनमें होम आइसोलेट मरीज भी शामिल हैं। इसके साथ कुल डिस्चार्ज मरीजों की संख्या 121362 पहुंच गई है। रिकवरी दर 93.45% है।

4446 एक्टिव मरीज

वर्तमान में 4446 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से 1037 ग्रामीण, 3409 शहर के हैं। इनमें से 3244 होम आइसोलेट हैं। 1202 कोविड केयर सेंटर, निजी व सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं।

दिसंबर माह से स्थिर कोविड रिकवरी रेट, 92-93% रहा

शहर में लगातार कोविड मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, यह संख्या लंबे समय से स्थिर चल रही है। रोजाना 300 से 500 के बीच संक्रमित मिल रहे हैं। नवंबर माह से मरीजों का फ्लो इसी तरह रहा है। साथ ही लंबे समय से रिकवरी रेट में भी ज्यादा बदलाव नहीं हो रहा है। रिकवरी रेट स्थिर बना हुआ है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दिसंबर से जनवरी माह तक रिकवरी रेट सिर्फ 92-93%
रहा।

प्रतिदिन जिले में अधिकतम मृत्यु 10 रही

जिले में कोरोना संक्रमित अब भी मिल रहे हैं। हालांकि, अब कोरोना का डर लोगों में कम हो गया है। रोजाना 300 से 500 के बीच कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, जो सामान्य बात हो गई है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी 300 से 500 के बीच रही। जिले में अधिक से अधिक रोजाना 10 मृत्यु हो रही है, जिसमें जिले के बाहर से शहर में इलाज कराने वाले मरीज भी शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार रिकवरी (% में)


1 दिसंबर – 92.31
5 दिसंबर- 91.83
10 दिसंबर - 91.70
15 दिसंबर – 91.88
20 दिसंबर- 91.77
25 दिसंबर- 93.38
30 दिसंबर – 93.78
5 जनवरी- 93.63
10 जनवरी- 93.29
15 जनवरी- 93.30

रिकवरी रेट स्थिर होने का कारण

इससे पूर्व अक्टूबर माह तक रिकवरी रेट में लगातार उतार-चढ़ाव रहा। उस समय मरीजों की संख्या भी अधिक थी, जो धीरे-धीरे कम हुई। हालांकि, मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं होने का एक मुख्य कारण यह भी है कि, लोगों में एंटीबॉडी का बनना। जिले में सीरो सर्वे किया गया था, जिसके अनुसार शहर की 50% आबादी में एंटीबॉडी पाई गई। जिले में भी 30% लोग भी एंटीबॉडी पॉजिटिव निकले। साथ ही जितने मरीज रोजाना पॉजिटिव हो रहे हैं, उतने ही मरीज डिस्चार्ज भी किए जा रहे हैं।
 

Tags:    

Similar News