कोरोना वायरस: जबलपुर में एक परिवार के  तीन सदस्य कोरोना की चपेट में, एक अन्य भी पीडि़त, हड़कंप की स्थिति

कोरोना वायरस: जबलपुर में एक परिवार के  तीन सदस्य कोरोना की चपेट में, एक अन्य भी पीडि़त, हड़कंप की स्थिति

Bhaskar Hindi
Update: 2020-03-20 15:10 GMT
कोरोना वायरस: जबलपुर में एक परिवार के  तीन सदस्य कोरोना की चपेट में, एक अन्य भी पीडि़त, हड़कंप की स्थिति


डिजिटल डेस्क जबलपुर। कोरोना वायरस से पीडि़त लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण का मामला जबलपुर में प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों को कोरोना संक्रमण पाया गया है। वहीं एक अन्य भी कोरोना संक्रमण पॉजिटिव निकला है। आईसीएमआर की रिपोर्ट आनेके बाद पूरे शहर में हड़कंप की स्थिति निर्मित है। पीडि़तों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। 
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के एक ही परिवार के तीन लोग व एक अन्य घातक कोरोना वायरस की चपेट में हैं।  मामले पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन भी सर्तक हो गया है।  जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम संक्रमण रोकने के लिए लगातार जरूरी कद उठा रहा है। इसके साथ ही भ्रमक जानकार फैलाने वालों पर लगातार नजर रखे हुए है। 

Tags:    

Similar News