कोरोना : विशेष वार्ड में भर्ती मरीज पुस्तक और वीडियो कॉल से बिता रहे समय

कोरोना : विशेष वार्ड में भर्ती मरीज पुस्तक और वीडियो कॉल से बिता रहे समय

Anita Peddulwar
Update: 2020-03-23 10:04 GMT
कोरोना : विशेष वार्ड में भर्ती मरीज पुस्तक और वीडियो कॉल से बिता रहे समय

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर के मेडिकल और मेयो अस्पताल में कुछ कोरोना के मरीज भर्ती किए गए हैं। मेडिकल अस्पताल में 3 मरीज पेइंग वॉर्ड में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मरीजों को उनके परिवार और अन्य लोगों से दूर रखा गया है। ऐसे समय में इन मरीजों की  दिनचर्या किस तरह होती है  आइए जानते हैं।

दृढ़ इच्छाशक्ति बनाए हुए हैं
मरीजों के सीधे संपर्क में आने वाले मेडिकल के स्वपनिल वासेकर, अधिपरिचारक ने बताया कि वॉर्ड में अभी तीन मरीज हैं। इसमें एक महिला और 2 पुरुष हैं। सभी लगभग 40 से 45 वर्ष की उम्र के बीच के हैं। ये सभी लगभग 1 हफ्ते से अस्पताल के एक कमरे में ही हैं। वह रोजाना इन लोगों के सीधे संपर्क में रहता है। कई बार ये मरीज निराश भी होते हैं, लेकिन परिवार के बारे में सोच कर अपनी इच्छाशक्ति को दृढ़ बनाए हुए हैं और बीमारी से लड़ रहे हैं। सभी लोग पूरे दिन बेड पर लेटे-लेटे थक जाते हैं। बीच-बीच में किताबें पढ़कर अपना समय काटने की कोशिश करते हैं। जब भी निराश होते हैं, तो अपने परिवार और दोस्तों से बात करते हैं। सभी लोग मरीज के साथ हैं और सहयोग कर रहे हैं। 

रूम में वॉक करते हैं
ज्यादातर समय वे अपने रिश्तेदार और दोस्तों से बात करने में बिताते हैं। कुछ देर रूम में ही वॉक भी करते हैं। घर वालों की याद आने पर वीडियो कॉल करते हैं। मरीजों में एक महिला भी है। उनका एक बेटा और एक बेटी है। कई बार उन्हें अपने बच्चों की याद आती है, लेकिन वह बीमारी की गंभीरता और अपनों की सुरक्षा के लिए अपनी इच्छाओं से समझौता करती हैं। इस तरह सभी लोग मानसिक रूप से स्वस्थ हैं। कभी कुछ बातें भी साझा कर लेते हैं।


 

Tags:    

Similar News