4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद निगम की हड़ताल समाप्त

नगर निगम अमले से मारपीट का मामला- अब वकील भी हड़ताल पर अड़े 4 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद निगम की हड़ताल समाप्त

Bhaskar Hindi
Update: 2021-09-24 14:08 GMT

डिजिटल डेस्क जबलपुर ।  गुरूवार को जर्जर मकान तोडऩे पहुंचे नगर निगम के सहायक आयुक्त वेद प्रकाश चौधरी और अतिक्रमण अमले के साथ मारपीट के मामले में शुक्रवार को नगर निगम दोपहर तक बंद रहा। इसके बाद सीएसपी आरडी भारद्वाज ने निगम पहुंचकर बताया कि पुलिस ने हमले के 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और बाकी की तलाश की जा रही है। इसे देखते हुए कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी। वहीं अब वकीलों ने भी हड़ताल की चेतावनी दी है। मढ़ाताल मॉडल रोड स्स्थित एक जर्जर मकान को तोडऩे के मामले में गतदिवस निगम का अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा तो वहां रहने वाले किराएदारों ने अमले के साथ पहले बहसबाजी की और बाद में नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान स्स्थानीय लोगों के साथ वकीलों दल ने भी निगम के सहायक आयुक्त चौधरी के साथ मारपीट की और अन्य कर्मियों को भी दौड़ा कर पीटा। ओमती थाने में दोनो पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले को लेकर निगम के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। पुलिस ने निगम टीम पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिस पर कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। बताया जाता है िक अब वकील भी हड़ताल करने तैयार हैं।

Tags:    

Similar News