सीएसटी पुल हादसा : मनपा का रिटायर्ड चीफ इंजीनियर गिरफ्तार

सीएसटी पुल हादसा : मनपा का रिटायर्ड चीफ इंजीनियर गिरफ्तार

Tejinder Singh
Update: 2019-05-07 14:13 GMT
सीएसटी पुल हादसा : मनपा का रिटायर्ड चीफ इंजीनियर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से जुड़े हिमालय पुल हादसे में मुंबई पुलिस ने मुंबई महानगर पालिका के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शीतला प्रसाद कोरी है। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद कोरी को 10 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है।

कोरी ने सितंबर 2014 से दिसंबर 2018 तक मुंबई महानगर पालिका के पुल विभाग में काम किया था। इसी दौरान हिमालय पुल के ऑडिट और मरम्मत का काम किया गया था। छानबीन के दौरान कोरी के कार्य में लापरवाही बरतने की बात सामने आई जिसके आधार पर आजाद मैदान पुलिस ने उसे सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस मामले में बीएमसी अभियंता एसएफ ककुलते, कार्यकारी अभियंता अनिल पाटील और पुल का ऑडिट करने वाली कंपनी डीडी देसाई के मालिक और ऑडीटर नीरज कुमार देसाई को गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि बीटी लेन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को जोड़ने वाला हिमालय पुल 14 मार्च की शाम को गिर गया था। इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई थी जबकि 30 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। मामले में आजाद मैदान पुलिस स्टेशन ने गैरइरादन हत्या समेत संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की थी।  

Tags:    

Similar News