वर्चस्व की लड़ाई को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, शराब के नशे में 3 गिरफ्तार

वर्चस्व की लड़ाई को लेकर युवक पर जानलेवा हमला, शराब के नशे में 3 गिरफ्तार

Anita Peddulwar
Update: 2019-10-17 08:43 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  कोराड़ी क्षेत्र में एक युवक पर  7-8 आरोपियों ने पत्थर से हमला कर उसकी जान लेने की कोशिश की। घायल का नाम प्रणय दुर्जन सांभ्रा है। उस पर हमला करने वाले आरोपियों में  संजू इंचलाल पांडे,  रोशन पुनाजी भलावी श्रीकृष्णधाम झोपड़पट्टी, कोराड़ी, नागपुर और रामेश्वर शालिकराम उईके  वाॅक्स कुलर के पीछे कोराड़ी रोड निवासी व उनके 5 साथी शामिल हैं। कोराड़ी थाने के   पुलिस अधिकारी कनोजिया ने बताया कि शराब के नशे में आरोपियों ने अंजाम दिया। उक्त घटना गत दिनों कोराड़ी क्षेत्र में हुई।

चर्चा है कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर यह हमला किया गया है, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि कोराड़ी में दो गुटों में कभी भी भिड़ंत हो सकती है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रणय दुर्जन सांभ्रा (30),  कोराड़ी रोड, जय माता दी नगर आैर उसका  मित्र उमाकांत अनंतराव फनिभरे (31), जय माता दी नगर निवासी गत दिनों कोराड़ी नाका के बगल में जायस्वाल की भट्ठी पर शराब पीने गए थे। सांभ्रा शराब भट्‌ठी पर गया है यह जानकारी आरोपियों के पंटर ने आरोपियों को दी। आरोपी संजू पांडे, रोशन भलावी और रामेश्वर उइके अपने 5 साथियों के साथ शराब भट्ठी पर पहुंचे। वहां पर सांभ्रा ने शराब पीकर बाहर निकला। उसके बाद आरोपियों के साथ उसकी बहस हो गई। आरोपियों ने सांभ्रा को चारों ओर से घेर लिया।

आरोपियों ने सांभ्रा से कहा कि "तू बहुत बड़ा भाई बन रहा हैं क्‍या? तेरी भाईगिरी निकालता हूं" आरोपियों ने सांभ्रा के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी संजू पांडे ने फरशी उठाकर सांभ्रा के सिर पर दे मारा। सांभ्रा खून से लथपथ होकर नीचे गिर पड़ा। उसके बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। कोराड़ी पुलिस करीब एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान परिसर के नागरिकों ने घायल सांभ्राभाई उर्फ प्रणय दुर्जन सांभ्रा को अस्पताल पहुंचा दिया। घायल प्रणय के मित्र उमाकांत की शिकायत पर कोराड़ी पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 143,147,148, 307, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी संजू इंचलाल पांडे,  रोशन पुनाजी भलावी श्रीकृष्णधाम झोपड़पट्टी, कोराड़ी, नागपुर और रामेश्वर शालिकराम उईके को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की कोराड़ी पुलिस तलाश कर रही है।
 

Tags:    

Similar News