दहेज का दंश : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान !

दहेज का दंश : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान !

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-26 03:44 GMT
दहेज का दंश : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान !

डिजिटल डेस्क,जबलपुर। दरहाई इलाके में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले उसने लव मैरिज की थी। उसकी एक डेढ़ साल की बेटी भी बताई जा रही है। हथाना प्रभारी आरके मालवीय ने बताया कि दरहाई के रहने वाले गल्ला व्यापारी रोहित राठौर ने डेढ़ साल पहले शिवी उर्फ साक्षी से लव मैरिज की थी। जब रोहित दुकान पर था, तब साक्षी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। जैसे ही परिजनों ने साक्षी को फंदे पर लटकते हुए देखा, उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी होने पर मृतका के पिता ने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। आरोपों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मृतका के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन भी मौत की वजह नहीं बता पा रहे हैं।

कार के लिए दबाव
साक्षी की मौत की खबर मिलने पर उसके पिता विनोद और अन्य रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि रोहित पिछले 6 महीने से पैसों की मांग कर रहा था। साक्षी के पिता ने बताया कि जून में उन्होंने ढाई लाख रुपए और फिर जुलाई में 90 हजार रुपए रोहित को दिए थे, लेकिन इसके बावजूद रोहित कार खरीदने के लिए साक्षी पर पैसों के लिए दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर साक्षी की हत्या की गई है। 

पनागर में भी नवविवाहिता ने की खुदकुशी
पनागर थाना अंतर्गत निभौरा गांव में भी एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय कंचन केवट का विवाह 6 महीने पहले हुआ था। सोमवार दोपहर उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि दोनों की मामलों में खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। 

Similar News