नाबालिग से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार, प्रेमी को भी पुलिस ने पकड़ा

नाबालिग से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार, प्रेमी को भी पुलिस ने पकड़ा

Tejinder Singh
Update: 2020-10-12 12:11 GMT
नाबालिग से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार, प्रेमी को भी पुलिस ने पकड़ा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक 17 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी में पुलिस ने उसके पिता और प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तब सामने आया जब वो गर्भवती हो गई। लड़की का 51 वर्षीय पिता एक स्कूल में शिक्षक है, जबकि 21 वर्षीय प्रेमी उसके घर के बगल में ही रहता है। दरअसल ठाणे के वाशिंद इलाके में दो दिन पहले सड़क के किनारे एक भ्रूण मृत अवस्था में सड़क के किनारे मिला था। छानबीन के दौरान पुलिस पीड़िता तक पहुंची। पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता और प्रेमी लंबे समय से उसके साथ बलात्कार कर रहे थे। इसी के चलते वह गर्भवती हो गई। जांच में यह भी पता चला कि पीड़िता अपने परिवार के साथ पहले नई मुंबई के पनवेल इलाके में रहती थी। वहीं पड़ोस में रहने वाले आरोपी से उसके प्रेम संबंध बन गए। लेकिन परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसलिए वे ठाणे के वाशिंद इलाके में रहने चले आए। इसके बाद भी लड़की और उसके प्रेमी में मेलजोल जारी रहा।

लड़की नाबालिग थी इसलिए प्रेमी को भी पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके पिता को भी गिरफ्तार किया है। लड़की किसके बलात्कार के चलते गर्भवती हुई इसकी जांच के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। पुलिस ने मामले में आईपीसी और पाक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत बलात्कार के आरोप में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  

 

Tags:    

Similar News