चार इंच के छोटे बप्पा, दे रहे “Save Water” का संदेश

चार इंच के छोटे बप्पा, दे रहे “Save Water” का संदेश

Bhaskar Hindi
Update: 2017-09-02 18:24 GMT
चार इंच के छोटे बप्पा, दे रहे “Save Water” का संदेश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर में चार इंच के बप्पा आकर्षण का खास केंद्र बन गए हैं। पंडाल में विराजे भगवान गणेश भक्तों को “जल ही जीवन है” का अनूठा संदेश दे रहे हैं। इसे देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि पर्यावरण को हो रहे नुकसान से भगवान भी चिन्तित हैं।

मोहन नगर का राजा सार्वजनिक मंडल के सदस्य दिनेश नायडू के मुताबिक बड़ी बड़ी मूर्तियों में रंगों का इस्तेमाल होता है। जिससे पानी दूषित होता है। उन्होंने बताया कि पहले वो 12 फीट की मूर्ति बैठाते थे, लेकिन जब उन्होंने पर्यावरण को हो रहे नुकसान के बारे में पढ़ा, तो लोगों को प्रकृति की रक्षा के लिए प्रेरित करना जरूरी समझा।

भगवान गणेश की खूबसूरत झांकी बनाई गई। जिसमें अमरनाथ की गुफा नजर आ रही है। इसे तैयार करने में दिनेश के साथ उनके सहियोगी अमित और शैलेश गुंटला ने भी मदद की है।

Similar News