पटोले की कांग्रेस से उम्मीदवारी पर गडकरी ने कहा - पार्टी छोड़ने से आशीर्वाद खत्म नहीं होता

पटोले की कांग्रेस से उम्मीदवारी पर गडकरी ने कहा - पार्टी छोड़ने से आशीर्वाद खत्म नहीं होता

Tejinder Singh
Update: 2019-03-14 13:42 GMT
पटोले की कांग्रेस से उम्मीदवारी पर गडकरी ने कहा - पार्टी छोड़ने से आशीर्वाद खत्म नहीं होता

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से नाना पटोले की उम्मीदवारी पर भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा है कि पार्टी छोड़ने से किसी पर आशीर्वाद खत्म नहीं हो जाता है। उनकी शुभकामनाएं पटोले के साथ है। नागपुर लोकसभा क्षेत्र से गडकरी दोबारा भाजपा उम्मीदवार होंगे। उनके मुकाबले में कांग्रेस ने भंडारा के पूर्व सांसद पटोले को मैदान में उतारने की घोषणा की है। पटोले की उम्मीदवारी को लेकर कुछ संगठनों का विराेध भी सामने आने लगा है। पटोले भाजपा की टिकट पर ही सांसद चुने गए थे। गुरुवार को विमानतल पर पत्रकारों के सवाल पर गडकरी ने कहा कि नागपुर बदल रहा है। नागपुर के विकास पर उन्होंने सदैव ध्यान दिया है। लिहाजा यहां से चुनाव में उनके लिए अलग से कुछ अधिक सोचने की आवश्यकता नहीं है।

काम के आधार पर मांग रहा आशीर्वाद 

गडकरी ने कहा कि मैंने 5 वर्ष में जो काम किया है उसके आधार पर लोगों के सामने जाकर आशीर्वाद मांगूगा। रहा सवाल पटोले की उम्मीदवार का , तो यही कहूूंगा कि सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है। फिर कोई भी उम्मीदवार हो मैं किसी पर व्यक्तिगत आरोप- प्रत्यारोप नहींं लगाता हूं। कांग्रेस को अपना उम्मीदवार तय करने का अधिकार है। प्रत्येक को चुनाव लड़ने का अधिकार है। जो उम्मीदवार हो वह लड़े। मैँ राजनीति में दुश्मनी नहीं रखता हूं।

इधर कार्यकर्ताओं ने लिया पटोले का सबक सिखाने का संकल्प

गडकरी ने जहां पटोले काे शुभकामनाएं दी वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सबक सिखाने का संकल्प लिया। चुनाव के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि पटोले ने भाजपा छोड़कर पहले तो गोंदिया भंडारा में अपमानजनक भूमिका अपनायी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व भूतल परिवहन मंत्री नितीन गडकरी के बारे में भाषणों में क्या क्या नहीं कहा। उपचुनाव में राकांपा की जीत हुई तो पटोले का साहस और भी बढ़ गया।। नागपुर  में आकर गडकरी को चुनौती देने लगे। पटोले में राजनीतिक अहंकार आ गया है। उसे कम करना होगा। शहर भाजपा के गणेशपेठ स्थित मंगलम कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में पटोले की कार्यप्रणाली चर्चा में रही। 


 

Similar News