नागपुर में कदम रखते ही उल्टे पैर नाशिक लौटा कुख्यात राजू भद्रे

नागपुर में कदम रखते ही उल्टे पैर नाशिक लौटा कुख्यात राजू भद्रे

Bhaskar Hindi
Update: 2019-07-27 06:36 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, नागपुर। चर्चित पिंटू शिर्के हत्याकांत में लिप्त कुख्यात राजू भद्रे पुलिस के ड़र से नागपुर में कदम रखते ही उल्टे पैर नाशिक भाग गया है। वह नाशिक के जेल में बंद है और चार दिन केपर छुटा था,मगर उसे नाशिक छोड़कर जाने की अनुमती नही थी

अपराधिक गिरोह का मुखिया कुख्यात राजू भद्रे नाशिक जेल में बंद है। चर्चित पिंटू शिर्के हत्याकांड़ में उसे उम्रकैद की सजा हुई है। गिरोह मुखिया तथा स्थानीय होने से सुरक्षा के लिहाज उसे नागपुर के बजाय नाशिक के जेल में रखा गया था। इस बीच किसी कारण के चलते राजू ने नाशिक जेल प्रशासन को चार दिन के पैरोल पर छोड़ देने की मांग की थी। पैरोल किस कारण मांगा गया था। इसका खुलासा नही हो पाया गया,मगर गुरुवार को ही वह पैरोल पर छुटा है। जेल से छूटते ही वह सिधे नागपुर आ गया,जबकी पैरोल उसे इसी शर्त पर दिया गया था कि,पैरोल की अवधी के दौरान वह नाशिक छोड़कर किसी अन्य शहर में नही जायेंगा।

इसके बावजुद वह नागपुर आ गया। इसकी भनक लगते ही स्थानीय अपराध शाखा का दस्ता सक्रिय हो गया। गुरुवार और शुक्रवार को उसके भांडे़प्लाट स्थित निवासस्थान और बेसा के फार्म हाउस पर छापा मारा गया,मगर वह पुलिस के हाथ नही लगा। उसके होने के अन्य संभावित स्थानों पर भी पुलिस ने दबिश दी। इसके बावजुद उसका कोई पता नही चला। कार्रवाई को लेकर अपर आयुक्त नीलेश भरणे ने संदहे जताया कि,राजू को उसके खिलाफ कार्रवाई होने का अंदेशा हुआ होंगा। जिसके चलते नागपुर में कदम रखते ही राजू उल्टे पैर नाशिक भाग गया है। इस बीच उसे हार्ट अटैक आने का भी पता चलने की जानकारी अपर आयुक्त भरणे ने दी है।

Tags:    

Similar News