- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत,...
Nagpur News: राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत, सत्य स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं-फडणवीस

- यही स्थिति रही तो उनकी पार्टी कभी चुनाव नहीं जीत पाएगी
- बिहार चुनाव के पहले राहुल गांधी ने हार मान ली
Nagpur News कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाए आरोपों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने झूठ ठहराया है। शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में फडणवीस ने कहा है-राहुल गांधी को झूठ बोलने की आदत है, सत्य स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। यही स्थिति रही तो उनकी पार्टी कभी चुनाव नहीं जीत पाएगी। राहुल गांधी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लेख के माध्यम से उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में भाजपा ने विधानसभा को चुराया है। भाजपा , महायुति व चुनाव अधिकारियों के बीच मैच फिक्सिंग रही है।
राहुल के आराेपों पर मुख्यमंत्री ने कहा-रोज झूठ बोलो तो वह एक दिन सही लगने लगता है। राहुल गांधी भी यही कर रहे हैं। वह जो बोलते है उसके बारे में उनको मालूम भी नहीं रहता है कि वह क्या बोल रहे है। सुननेवालों को भी उनकी बात समझ नहीं आती है। यह अवश्य लगने लगा है कि बिहार चुनाव के पहले राहुल गांधी ने हार मान ली है। वह फिलहाल जमीन पर नहीं है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर राहुल गाधंी ने आशंका व्यक्त की है। राज्य में अचानक मतदान बढ़ने और मतदान का समय समाप्त होने के बाद मत प्रतिशत बढ़ने को लेकर सवाल उठाए है। फडणवीस ने कहा कि मतदान को लेकर चुनाव आयोग ने आंकड़ों के साथ प्रमाण सहित उत्तर दिया है। फिर भी झूठ बोलने की आदत नहीं जा रही है। राहुल गांधी झूठ बोलकर स्वयं के मन को समझा रहे हैं। सत्य स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। जमीन पर काम नहीं करेंगे तब तक पार्टी का भविष्य नहीं बन पाएगा।
उद्धव-राज में गठबंधन केवल चर्चा : मुंबई महानगरपालिका के चुनाव के पहले उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे के बीच गठबंधन की चर्चाओं पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह केवल चर्चा ही है। मैं पहले ही कह चुका हूं कि दो भाइयों के गठबंधन पर रोज-रोज क्या बोलें। राज ठाकरे व उद्धव ठाकरे के बीच गठबंधन को लेकर जितनी उत्सुकता संवाद माध्यम में दिख रही है उतनी दोनों भाइयों में भी नहीं दिखती है। संवाद माध्यम को लेकर फडणवीस ने यह भी कहा-तुम पतंग उड़ाते हो। लेकिन सवाल यह है कि कब बाप बनेगा और कब बैल बंटेंगे।
Created On :   7 Jun 2025 8:00 PM IST















