Nagpur News: नार्वेकर का बंगला चमकाने पर एक करोड़ खर्च होगा

नार्वेकर का बंगला चमकाने पर एक करोड़ खर्च होगा
सभापति प्रा. शिंदे का भी आवास हाईटेक बनेगा

Nagpur News रवि भवन स्थित विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के बंगले को चमकाने का काम शुरू हो गया है। बंगले की दुरुस्ती पर 1 करोड़ 5 लाख खर्च होंगे। विधान परिषद सभापति प्रा. राम शिंदे के बंगले को भी चमकाया जा रहा है। बंगले में नक्काशी काम भी किया जाएगा।

स्ट्रक्चरल ऑडिट : अंदरुनी सजावट भी की जाएगी : रवि भवन में बंगला नं. 9 विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को व बंगला नं. 18 विधान परिषद सभापति प्रा. राम शिंदे को अलाट है। दोनों बंगलों का स्ट्रक्चरल ऑडिट हुआ था। रिपोर्ट में दोनों बंगलों की दुरुस्ती करना जरूरी बताया गया था। छत बदलने से लेकर दीवारें, फर्नीचर का भी काम किया जा रहा है। एक-एक बंगले पर 95-95 लाख खर्च होंगे। जीएसटी मिलाकर एक बंगले पर 1 करोड़ 5 लाख खर्च होगा। आर्किटेक्ट के मुताबिक दोनों बंगलों की अंदरुनी सजावट की जाएगी।

दीवारें कमजोर, ऑडिट रिपोर्ट में पुष्टि : कृषि मंत्री दत्ता भरणे के कॉटेज नं. 29 को भी दुरुस्त किया जा रहा है। इसकी दुरुस्ती पर भी इतना ही खर्च होगा। दोनों बंगलों व कॉटेज को हाईटेक बनाया जा रहा है। इनकी छतों को दीमक लगी थी, जिस कारण दीवारें कमजोर होने की पुष्टि ऑडिट रिपोर्ट में हुई है। लोक कर्म विभाग की निगरानी में ठेका कंपनी के लोग बंगलों व कॉटेज की दुरुस्ती व चमकाने के काम में लगे हैं। शीत सत्र के पहले ये काम पूरा करना है।


Created On :   29 Oct 2025 12:26 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story