- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- छठपूजा के बाद 3 टन कचरा संकलन ,...
Nagpur News: छठपूजा के बाद 3 टन कचरा संकलन , अंबाझरी और फुटाला में स्वच्छता अभियान
Nagpur News महानगरपालिका प्रशसान से छठपूजा के बाद अंबाझरी और फुटाला तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों घाट परिसर की पूरी सफाई की गई। छठपूजा से पहले दोनों घाट परिसर में स्वच्छता रखने और प्लास्टिक सामग्री का इस्तेमाल नहीं करने का आवाहन मनपा प्रशासन से किया गया। इस दौरान परिसर में बैनर लगाकर नागरिकों से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने, पूजा के लिए प्लास्टिक सामग्री का इस्तेमाल नहीं करने के साथ ही प्राकृतिक सामग्री का इस्तेमाल करने को लेकर निर्देश भी दिए गए।
मनपा प्रशासन से फुटाला और अंबाझरी तालाब परिसर में छठ पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। छठ पूजा के आरंभ और सुर्य भगवान को अर्ध्य देने के बाद सफाई के लिए विशेष व्यवस्था की गई। महानगरपालिका के स्वच्छता दूताें से विशेष अभियान में परिसर को स्वच्छ कराया गया। दोनों स्थानों पर पूजा घाट, घाट को जानेवाले रास्तों के साथ ही आसपास में फैली गंदगी की सफाई की गई। मनपा प्रशासन से दोनों स्थानों पर बांसों की सुरक्षा दीवार, कृत्रिम घाट का निर्माणकार्य कराया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्माल्य कलश, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था और विद्युत व्यवस्था भी की गई थी। श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना पूर्ण करने के बाद परिसर स्वच्छ रखने के लिए भी व्यवस्था की गई।
3 टन का कचरा संकलन : छठ पूजा के बाद सफाई के लिए धरमपेठ जोन के घनकचरा व्यवस्थापन कक्ष से दोनों स्थानों पर सफाई कर्मचारियों को लगाकर सफाई कराई गई। इस दौरान दोनों स्थानों से करीब 3 टन सूखा कचरा, प्लास्टिक समेत अन्य सामग्री निकली है। पूजा के बाद सफाई के लिए अंबाझरी में 8 कर्मचारियों और फुटाला में 9 कर्मचारियों को तैनात किया गया था, जबकि दीपावली के पहले से सफाई के लिए 12 कर्मचारी अंबाझरी तालाब और फुटाला तालाब परिसर में 10 कर्मचारियों को नियुक्त किया था। सफाई के बाद अंबाझरी तालाब परिसर से 2 टन और फुटाला तालाब परिसर से 1 टन कचरा संकलन किया गया है।
Created On :   29 Oct 2025 2:32 PM IST


















