सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरु करे सरकार, विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र  

सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरु करे सरकार, विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र  

Tejinder Singh
Update: 2020-12-29 14:25 GMT
सरकारी विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरु करे सरकार, विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिख कर मांग कि है कि राज्य के सुशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए राज्य सरकार नए साल में सरकारी विभागों में रिक्त एक लाख से अधिक पदों के लिए भर्ती शुरु करे। पटोले ने पत्र में कहा है कि पिछली सरकार ने मेगा भर्ती के नाम पर युवाओं को भ्रमित करने का काम किया था। इससे बेरोजगार युवाओं में निराशा पैदा हो रही है। राज्य के अर्थचक्र को गति देने और राज्य के विकास में युवाओं की उपयोगिता बढ़ाने के लिए सरकारी महकमें के एक लाख से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सुशिक्षित बेरोजगार महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग के वर्ग-1, वर्ग-2 और वर्ग-3 की सेवा भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। इसमें देरी उनकी निराशा को बढ़ाएगी। इस लिए इस बारे में जल्द से जल्द फैसला लेने की जरुरत है।

एक लाख से अधिक पद हैं रिक्त 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल कोरोना संकट पर काफी नियंत्रण हो गया है। इस लिए नए साल 2021 से भर्ती प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए। साथ ही कोरोना महामारी के मद्देनजर उम्मीदवारों को उम्र सीमा में भी छूट मिलनी चाहिए।    


 

Tags:    

Similar News