Mumbai : सभी लोगों को लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति देना चाहती है सरकार

Mumbai : सभी लोगों को लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति देना चाहती है सरकार

Tejinder Singh
Update: 2020-10-28 16:34 GMT
Mumbai : सभी लोगों को लोकल ट्रेन में यात्रा की अनुमति देना चाहती है सरकार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों के दरवाजे जल्द ही आम लोगों के लिए खुल सकते हैं। राज्य सरकार ने भीड़भाड़ वाले समय को छोड़कर दूसरे वक्त में आम लोगों को यात्रा की इजाजत से जुड़ा प्रस्ताव भेजकर रेलवे और मुंबई पुलिस से इस पर राय मांगी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो महिलाओं के बाद जल्द ही सभी लोगों को लोकल में सफर की इजाजत मिल जाएगी।

आपदा प्रबंधन व राहत पुनर्वसन विभाग के सचिव किशोर निंबालकर की ओर से पश्चिम रेलवे, मध्य रेलवे के महाप्रबंधकों और मुंबई पुलिस कमिश्नर को जो प्रस्ताव भेजा गया है उसके मुताबिक दिन की पहली लोकल से सुबह साढ़े सात बजे तक सभी लोगों को यात्रा की इजाजत दी जानी है। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर साढ़े चार बजे तक फिर आम लोग टिकट खरीदकर लोकल ट्रेनों में यात्रा कर सकेंगे। इसके बाद रात आठ बजे से आखिरी लोकल तक आम लोगों को इसमें सफर की इजाजत होगी। प्रस्ताव के मुताबिक सुबह 8 बजे से सुबह साढ़े दस बजे तक और शाम पांच बजे से साढ़े सात बजे तक अत्यावश्यक सेवाओं के जुड़े लोग ही लोकल ट्रेन में सफर कर सकेंगे। इस दौरान यात्रा के लिए पहचानपत्र के साथ सरकार द्वारा जारी क्यूआर कोड भी दिखाना होगा। 

इसके अलावा महिलाओं के लिए हर घंटे विशेष ट्रेन चलाए जाने का भी प्रस्ताव भेजा गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्यजनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से बुधवार को यह प्रस्ताव मिला है। राज्य सरकार ने इस प्रस्ताव पर हमारी राय मांगी है जिससे जल्द ही उन्हें अवगत करा दिया जाएगा। बता दें कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन घोषित होने के बाद लोकल ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं थीं। कुछ महीनों बाद में लोकल ट्रेन सेवाएं चलीं तो उसमें केवल अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों की ही यात्रा की इजाजत दी गई है।  

Tags:    

Similar News