सियासी तनातनी : राज्यपाल कोश्यारी की गृहमंत्री शाह से मुलाकात, जानिए- दोने के बीच क्या हुई बात

सियासी तनातनी : राज्यपाल कोश्यारी की गृहमंत्री शाह से मुलाकात, जानिए- दोने के बीच क्या हुई बात

Tejinder Singh
Update: 2021-02-15 12:43 GMT
सियासी तनातनी : राज्यपाल कोश्यारी की गृहमंत्री शाह से मुलाकात, जानिए- दोने के बीच क्या हुई बात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपने नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक कोश्यारी सोमवार को महाराष्ट्र पहुंच रहे हैं। इससे पहले महाविकास राज्यपाल को सरकारी विमान के इस्तेमाल की इजाजत नहीं देने के मसले पर मचे राजनीतिक घमासान के बीच रविवार को राज्यपाल कोश्यारी गृहमंत्री अमित शाह से मिले। जानकारी के अनुसार राज्यपाल ने उन्हें विमान मामले की विस्तृत जानकारी दी थी। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच का विवाद उफान पर है।
 
गौरतलब है कि तीन दिन पहले महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल को उत्तराखंड के दौर पर जाने के लिए सरकारी विमान के इस्तेमाल की इजाजत नहीं दी। जिसके कारण राजनीतिक गलियारों में विवाद मचा। बीजेपी ने इस पर नाराजगी जताते हुए इसे बदले की भावना करार दिया था।

वहीं सोशल मीडिया पर सरकार के इस कदम को सही करार दिया गया। कोश्यारी गुरुवार को उत्तराखंड के दौरे पर आए थे। इसके बाद शनिवार की रात वे दिल्ली पहुंचे। जहां आज उन्होंने अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

इससे पहले सत्ताधारी शिवसेना ने राज्यपाल की आलोचना करते हुए केंद्र से उन्हें वापस बुलाने की मांग की थी। पार्टी के मुखपत्र में प्रकाशित संपादकीय में कहा गया था कि यदि केंद्र सरकार चाहती है कि संविधान बरकरार रहे, तो उसे राज्यपाल को वापस बुला लेना चाहिए। पार्टी ने कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार स्थिर और मजबूत है और राज्य सरकार पर निशाना साधने के लिए केंद्र राज्यपाल के कंधे का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।

Tags:    

Similar News