हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट का पर्दाफाश : टीवी एक्ट्रेस शामिल, तेजी से बढ़ रहा है देह व्यापार

हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट का पर्दाफाश : टीवी एक्ट्रेस शामिल, तेजी से बढ़ रहा है देह व्यापार

Tejinder Singh
Update: 2020-01-24 14:29 GMT
हाईप्रोफाइल सैक्स रैकेट का पर्दाफाश : टीवी एक्ट्रेस शामिल, तेजी से बढ़ रहा है देह व्यापार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर में देहव्यापार के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। साल 2019 में मुंबई में देह व्यापार के मामलों में 117 आरोपियों के गिरफ्तार किया गया और दो नाबालिगों समेत 315 महिलाओं को रिहा कराया है। मुंबई में देह व्यापार के मामले किस रफ्तार से बढ़ रहे हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साल 2017 में सिर्फ 30 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी और एक नाबालिग समेत 52 महिलाओं को रिहा कराया गया था। 

मुंबई पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक साल 2019 में देह व्यापार के 55 अड्डों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह आंकड़ा साल 2018 में 53 और साल 2017 में सिर्फ 15 का था। देह व्यापार के अड्डों पर छापेमारी के अलावा पुलिस ने जाल बिछाकर भी कई आरोपियों को दबोचा है और जबरन देह व्यापार में धकेली गईं लड़कियों और महिलाओं को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर सुधारगृहों तक पहुंचाया है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 में सबसे ज्यादा 17 नाबालिग लड़कियां देहव्यापार के दलदल से निकाली गईं थीं।

पुलिस की सख्ती को देखते हुए आखिरकार देह व्यापार में लिप्त आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को इस धंधे में धकेलने का जोखिम लेना कम कर दिया और साल 2019 में हालात सुधरे और सिर्फ दो नाबालिग लड़कियां देह व्यापार करते हुए मिलीं। वहीं इस साल की शुरूआत में ही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने बॉलीवुड और मॉडलिंग से जुड़ी लड़कियों का इस्तेमाल कर चलाए जा रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेटों पर शिकंजा कसना शुरू किया है और पिछले कुछ दिनों में ही ऐसे छह मामले पकड़े जा चुके हैं।

प्रभारी पुलिस निरीक्षक वरिष्ठ समाजसेवा शाखा संदेश रेवले के मुताबिक अधिकारियों के निर्देशों के मुताबिक देह व्यापार में लिप्त हाईप्रोफाइल आरोपियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।
                           , 
साल       गिरफ्तार आरोपी   रिहा महिलाएं     रिहा नाबालिग

2019         117               313              2
2018          89               152             17
2017          30                51               1
 

एक और हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, टीवी एक्ट्रेस थी शामिल 

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने एक और हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक नाबालिग समेत दो अभिनेत्रियों और दो मॉडल्स को रिहा कराया है। मामले में दो महिलाओं समेत तीन दलालों को गिरफ्तार किया गया है। छुड़ाई गई एक महिला टीवी धारावाहिकों में अभिनय करती है जबकि नाबालिग अभिनेत्री वेब सीरीज में काम कर चुकी है। दो लड़कियां मॉडलिंग करतीं हैं। सेक्स रैकेट अहमदाबाद से चलाया जा रहा था। पकड़े गए दलालों आदित्य चावडा, प्रियंका जेठवा और प्रमीला दवे ने चारों लड़कियों के लिए साढ़े तीन लाख रुपए में सौदा किया था। 
 

Tags:    

Similar News